• Wed. Apr 29th, 2026

भीषण गर्मी में राहगीरों को मिलेगी राहत, मारवाड़ी युवा मंच ने शुरू की ‘अमृत धारा

admin's avatar

Byadmin

Apr 29, 2026
crescent ad

 

 

सरायकेला- सरायकेला-खरसावां जिले में बढ़ती तपिश और हीटवेव को देखते हुए मारवाड़ी युवा मंच, सरायकेला शाखा द्वारा जनसेवा की एक अनूठी पहल की गई है। बुधवार को स्थानीय श्री रानी सती दादी मंदिर परिसर में स्थापित ‘अमृत धारा’ (प्याऊ) का उद्घाटन माननीय अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) अभिनव प्रकाश द्वारा फीता काटकर किया गया।

 

इस सेवा का मुख्य उद्देश्य गर्मी के इस चुनौतीपूर्ण मौसम में आम जनमानस को स्वच्छ और शीतल पेयजल उपलब्ध कराना है। मारवाड़ी युवा मंच के सदस्यों के अनुसार, इस प्याऊ से प्रतिदिन सैकड़ों लोग लाभान्वित होंगे। सरायकेला जिला मुख्यालय होने के कारण यहाँ दूर-दराज से लोग अपने कार्यों के लिए आते हैं, जिन्हें इस व्यवस्था से काफी सुविधा होगी।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने कहा, “इस वर्ष कम वर्षा के कारण हीटवेव का प्रभाव बहुत अधिक बढ़ गया है। ऐसे समय में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री मनोज कुमार चौधरी और मारवाड़ी युवा मंच ने मिलकर बहुत ही कम समय में यह सराहनीय व्यवस्था की है। चौक-चौराहों पर पेयजल की उपलब्धता से आम लोगों को इस भीषण गर्मी में बड़ी राहत मिलेगी।”

 

इस अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच के राजकुमार अग्रवाल, ललित चौधरी, अनमोल सेक्सेरिया, आनंद अग्रवाल, अरुण सेक्ससेरिया, संजय चौधरी, और अमित अग्रवाल समेत संघ के कई सदस्य और स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *