• Sun. Apr 26th, 2026

धनबाद में भीषण चोरी: शादी में गया था परिवार, पीछे से करोड़ों के जेवर और नकदी ले उड़े चोर

admin's avatar

Byadmin

Apr 26, 2026
crescent ad

 

 

धनबाद: कोयलांचल की हृदय स्थली कहे जाने वाले हीरापुर इलाके में चोरों ने एक बड़ी दुस्साहिक वारदात को अंजाम दिया है। सदर थाना क्षेत्र के ज्ञान मुखर्जी रोड स्थित एक बंद घर को निशाना बनाकर बेखौफ चोरों ने करोड़ों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आक्रोश का माहौल है।

मिली जानकारी के अनुसार, गृहस्वामी विश्वजीत साव अपने पूरे परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए बिहार के मुंगेर गए हुए थे। घर खाली था, जिसका फायदा उठाते हुए अपराधियों ने पूरी योजना के साथ धावा बोला। चोरों ने सबसे पहले मुख्य द्वार का ताला तोड़ा और घर के भीतर दाखिल हुए। चोरों ने घर के कमरों को खंगालते हुए सीधे गोदरेज की अलमारी को निशाना बनाया। गृहस्वामी के अनुसार, अलमारी में रखे पुस्तैनी सोने-चांदी के कीमती गहने (जिनकी कीमत करोड़ों में आंकी जा रही है) और 9 लाख रुपये नकद लेकर चोर बड़ी आसानी से रफूचक्कर हो गए। चोरों की फुर्ती और उनके काम करने के तरीके से ऐसा प्रतीत होता है कि उन्हें घर के खाली होने की सटीक जानकारी थी। घटना का खुलासा तब हुआ जब पड़ोसियों ने घर का ताला टूटा देखा। आनन-फानन में इसकी जानकारी फोन के माध्यम से मुंगेर में मौजूद विश्वजीत साव को दी गई। सूचना पाकर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया।

 

“हम शादी के लिए बाहर गए थे और पीछे से सब कुछ लुट गया। चोरों ने हमारे जीवन भर की कमाई और पुस्तैनी यादों पर हाथ साफ कर दिया।”— पीड़ित गृहस्वामी

 

फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है और आसपास लगे CCTV कैमरों को खंगालने की कोशिश में जुटी है।

शहर के बीचों-बीच हुई इस बड़ी चोरी ने पुलिस की गश्ती और सुरक्षा दावों की पोल खोल कर रख दी है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और रिकवरी की मांग की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *