
L
पंकज ठाकुर

बड़कागांव। बड़कागांव पुलिस की ताबड़तोड कारवाई जारी है।17 सितंबर 26 की रात्रि को बड़कागांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम महटिकरा निवासी प्रमोद कुमार पिता भुनेश्वर महतो के घर से अज्ञात अपराधकर्मी द्वारा एक जाॅन डियर ट्रैक्टर की चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।

मामले को लेकर वादी प्रमोद कुमार द्वारा दिनांक 19.06.26 को थाना में एक लिखित आवेदन दिया गया था। जिसके आधार पर बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के द्वारा बड़कागांव थाना कांड संख्या 109/26 दिनांक 19.06.26 धारा 303 (2) बीoएनoएसo दर्ज कर कांड का अनुसंधान प्रारंभ किया गया।
तथा अज्ञात अभियुक्तों का पता लगाने हेतु विभिन्न जगहों पर गुप्तचर तैनात किया गया।इसी क्रम में दिनांक 14.09.26 को गुप्त सूचना एवं तकनीकी शाखा की मदद के आधार पर कांड में संदिग्ध शाहरुख खान पिता रमजान खान ग्राम सोस थाना चान्हो जिला रांची को गिरफ्तार किया गया।तथा पूछ ताछ के क्रम में अभियुक्त शाहरुख खान ने अपना अपराध स्वीकार किया।और गिरफ्तार अभियुक्त के निशानदेही पर जिला लोहरदगा अंतर्गत ग्राम हेंजला ,
टोला कौवाखाप थाना कुडू से चोरी गया जॉन डियर ट्रैकर जिसका चेचिस नंo PY3029D747853 को बरामद किया गया।तथा जप्ती सूची बनाकर विधिवत जप्त किया गया। कांड के अप्राथमिकी अभियुक्त शाहरुख खान पिता रमजान खान ग्राम सोंस थाना चान्हो जिला रांची को विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
