• Wed. Sep 16th, 2026

Adityapur : चूना भट्टा मैदान बचाने की मांग को लेकर भूख हड़ताल दूसरे दिन भी जारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 16, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम के वार्ड संख्या-20 स्थित गुमटी बस्ती में चूना भट्टा मैदान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले अवैध जमाबंदी रद्द करने एवं मैदान को बचाने की मांग को लेकर भाजपा नेता सह समिति के सचिव विशु महतो अपने समर्थकों के साथ दूसरे दिन भी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर डटे रहे।
यह भूख हड़ताल 15 सितंबर से शुरू हुई है। संघर्ष समिति का आरोप है कि पूर्व में अनुमंडल पदाधिकारी, सरायकेला को आवेदन देकर विधि-व्यवस्था बनाए रखने तथा अनशन स्थल पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल और मेडिकल टीम की तैनाती की मांग की गई थी, लेकिन दूसरे दिन तक भी कोई व्यवस्था नहीं की गई है।
विशु महतो ने कहा कि अनशन स्थल पर मेडिकल टीम और मजिस्ट्रेट की अनुपस्थिति प्रशासन की उदासीनता को दर्शाती है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और जमीन माफिया की मिलीभगत से मैदान की जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति संवैधानिक तरीके से अपनी लड़ाई लड़ रही है और मैदान की रक्षा के लिए आंदोलन जारी रहेगा।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *