• Fri. Apr 17th, 2026

डुमरी: टोलप्लाजा के विरुद्ध स्थानीय नागरिक आंदोलित,टोल प्लाजा में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Aug 30, 2022
crescent ad

*डुमरी: टोलप्लाजा के विरुद्ध स्थानीय नागरिक आंदोलित,टोल प्लाजा में 75 फीसदी स्थानीय युवाओं को रोजगार देने की मांग*

डुमरी:( धीरज कुमार गिरि)
कुलगो पंचायत भवन सभागार में मंगलवार को टोल प्लाजा की मनमानी की विरूद्ध स्थानीय ग्रामीणों व जनप्रतिनिधिगण की एक बैठक हुई।बैठक में निम्न
मांग टोल प्रबंधन एवं संबंधित विभाग से की गई।

टोल प्लाजा में 75 फीसदी स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार
देने,टोल प्लाजा में स्थानीय प्रखंड के वाहनों से हो रही टोल वसुली बंद हो,टोल प्लाजा में ब्लड बैंक एवं अन्य स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध रखने,टोल प्लाजा में हो रही वसूली की नियमानुसार राजस्व स्थानीय पंचायत की विकास कार्य में मुहैया कराने,प्रत्येक दिन वाहनों की ड्राईवर के साथ टोल में होने वाली लड़ाई झगड़ा बंद करने आदि।बैठक में अन्य कई मांगो को लेकर विचार विमर्श किया गया।

साथ ही साथ ग्रामीणों ने कहा कि मांग पुरी नही हुई तो टोल प्लाजा के विरुद्ध आगे आंदोलन किया जाएगा।बैठक में जिप सदस्य बैजनाथ महतो जयकांत महतो,खिरोधर साव,असलम अंसारी,कोकिल साव आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *