• Mon. Apr 27th, 2026

डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय में (लू) हीट वेव जागरूकता शिविर का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Apr 27, 2026
crescent ad

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल स्थित डीवीसी जमा दो उच्च विद्यालय में सोमवार को डीवीसी सीएसआर एवं बोकारो थर्मल अस्पताल के संयुक्त तत्वावधान में एक दिवसीय (लू) हीट वेव पर जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। गर्मी के समय लगने वाली लू की समस्या पर जागरूक किया। शिविर के दौरान विशेष रूप से बढ़ती गर्मी में (लू) हीट वेव से होने वाले डिहाइड्रेशन (निर्जलीकरण) के रोकथाम पर विशेष चर्चा की गई।

यहां डॉ.एस.साहा एवं हेल्थ इंस्पेक्टर कृष्णा कुमार के द्वारा छात्र एवं छात्राओं को कहा गया कि भरपुर मात्रा में पानी के सेवन जरूर करें। गर्मी के समय में शरीर में पर्याप्त मात्रा पानी का होना बहुत जरूरी है। वहीं घर से निकलने से पहले कुछ खाकर, पानी पीकर, अपने साथ एक पानी की बोतल लेकर निकले और हो सके तो धूप में छाते का उपयोग जरूर करें। शिविर में ओआरएस पैकेट का वितरण किया गया।

डीवीसी सीएसआर के वरीय प्रबंधक मनीष कुमार चौधरी ने बताया कि यह आयोजन जिला आयुक्त और डीवीसी परियोजना प्रधान के दिशा निर्देश पर आयोजित किया गया हैं। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्राचार्य धनंजय कुमार, प्रशांत कुमार, रमेश कुमार, एसके झा, डीवीसी एचआर के अंकित राज, मो.उमेर रशीद, एमपीएचडब्लू मो.कलीम अंसारी, फार्मासिस्ट गौतम मंडल, सीएसआर के जीवाधन महतो सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओं सहित छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *