• Thu. Jul 2nd, 2026

डीवीसी कॉलोनी में जर्जर छज्जा गिरा, बड़ा हादसा टला; छह एस्बेस्टस टूटे, सामान क्षतिग्रस्त

admin's avatar

Byadmin

Jul 2, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल –

डीवीसी की निशन हाट आवासीय कॉलोनी में बुधवार शाम जर्जर भवन का कंक्रीट छज्जा गिरने से बड़ा हादसा टल गया। आवास संख्या एचएमडी-25डी में रहने वाले जेठू महतो के क्वार्टर की खिड़की के ऊपर का कंक्रीट छज्जा अचानक टूटकर नीचे स्थित सप्लाई मजदूर ज्ञानचंद महतो के कमरे पर जा गिरा।

 

हादसे में कमरे की छह एस्बेस्टस शीटें पूरी तरह टूट गईं तथा कुर्सियां, पंखा समेत अन्य घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गए। जिस स्थान पर छज्जा गिरा, उसके पास महिलाएं और बच्चे मौजूद थे, लेकिन वे समय रहते हट गए, जिससे जनहानि नहीं हुई।

घटना की सूचना मिलते ही यूनियन प्रतिनिधि गणेश राम, रज्जाक अंसारी और नागेश्वर महतो मौके पर पहुंचे। नागेश्वर महतो ने डीवीसी के सिविल मैनेजर राहुल उरांव को फोन पर घटना की जानकारी दी। सिविल मैनेजर ने क्षतिग्रस्त एस्बेस्टस शीटें बदलवाने का आश्वासन दिया।

 

यूनियन नेताओं ने आरोप लगाया कि रखरखाव के अभाव में कॉलोनी के कई आवास जर्जर हो चुके हैं। उन्होंने डीवीसी प्रबंधन से सभी पुराने क्वार्टरों का सर्वे कर शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *