• Wed. Apr 22nd, 2026

जोधपुर बाड़मेर मार्ग पर दो ट्रकों की टक्कर, लगी भीषण आग

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 28, 2022
crescent ad

 

जोधपुर: सोमवार सवेरे जोधपुर बाड़मेर मार्ग पर दो ट्रकों की आमने-सामने की भिड़ंत हुई है नेशनल हाईवे संख्या 25 पर अराबा और पचपदरा के मध्य हुए जोरदार एक्सीडेंट में दोनों ही ट्रकों में आग लग गई घटना सोमवार सवेरे की बताई जा रही है जिसमें की एक ट्रक के खलासी और चालक के जिंदा जलने की बात सामने आ रही है हालांकि इस मामले में अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, घटना बाड़मेर जिले के कल्याणपुर थाना इलाके के अराबा डोली गांव की है, जहां से गुजरने वाले बाड़मेर – जोधपुर नेशनल हाईवे 25 पर दो ट्रकों की आमने – सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत के साथ दोनों ट्रकों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। प्रारंभिक जानकारी में एक ट्रक चालक के और उसके सहयोगी के जलने की सूचना है लेकिन इस बारे में अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

सूचना पर कल्याणपुर पुलिस मौके पर पहुंच गई है । दोनों तरफ से वाहनों को रुकवाया गया है। आग लगने की सूचना पर बाड़मेर के साथ-साथ जोधपुर से भी दमकल वाहनों को रवाना किया गया है।भिड़ंत के साथ अचानक दोनों ट्रकों में लगी आग ने कुछ मिनटों में आग ने विकराल रूप ले लिया । आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन आग बुझाने में विफल रहे । इधर प्रारंभिक जानकारी के रूप में एक ट्रक के टायर फटने के कारण अनियंत्रित होकर दूसरे ट्रक से टकरा जाने की बात सामने आई है जिससे कि या हादसा हुआ है और दोनों ट्रकों में आग लग गई। जानकारी में सामने आया है कि एक ट्रक में प्लास्टिक के दाने भरे थे जिससे कि आग लगते ही विकराल रूप ले लिया और देखते ही देखते दोनों ट्रकों को चपेट में ले लिया है कल्याणपुर थाना पुलिस मौके पर मौजूद रहे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *