• Tue. Sep 29th, 2026

वेस्ट सिंहभूम टी-20 लीग में रोमांचक मुकाबले, एक मैच टाई तो दूसरे में कोल्हान किंग की जीत

admin's avatar

Byadmin

Sep 29, 2026
crescent ad

 

चाईबासा, 29 अगस्त 2026: वेस्ट सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित वेस्ट सिंहभूम टी-20 लीग 2026 के तहत खेले गए दो मुकाबलों में क्रिकेट प्रेमियों को भरपूर रोमांच देखने को मिला। पहले मैच में मैनोहरपुर लायंस और सारंडा वॉरियर्स के बीच मुकाबला टाई रहा, जबकि दूसरे मैच में कोल्हान किंग ने चाईबासा चैलेंजर्स को 30 रन से हराकर शानदार जीत दर्ज की।

मैनोहरपुर लायंस और सारंडा वॉरियर्स का मैच टाई

पहले मैच में सारंडा वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। मैनोहरपुर लायंस ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए। टीम की ओर से मयंक पाल ने 55 गेंदों पर 149 रन की विस्फोटक पारी खेली, जिसमें 14 चौके और 13 छक्के शामिल रहे। मोहम्मद जीशान हाशमी ने 34 रन का योगदान दिया।

जवाब में सारंडा वॉरियर्स ने भी 20 ओवर में 7 विकेट पर 256 रन बनाकर मुकाबला टाई करा दिया। टीम के लिए विवेक कुमार ने 76 और अंकित शर्मा ने 16 गेंदों पर 61 रन की तूफानी पारी खेली। शानदार बल्लेबाजी के लिए मयंक पाल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। उन्हें यह पुरस्कार नगर परिषद चाईबासा के उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने प्रदान किया।

कोल्हान किंग ने चाईबासा चैलेंजर्स को 30 रन से हराया

दिन के दूसरे मुकाबले में चाईबासा चैलेंजर्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। पहले बल्लेबाजी करते हुए कोल्हान किंग ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 223 रन बनाए। रॉबिन मिन्ज ने 39 गेंदों पर 82 रन तथा आशीष तंवर ने 23 गेंदों पर 52 रन की तेजतर्रार पारी खेली।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी चाईबासा चैलेंजर्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 193 रन ही बना सकी। सचिन दुबे ने 84 रन और अरविंद कुमार ने 42 रन बनाए, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके। कोल्हान किंग की ओर से आशीष कुमार सिंह ने 4 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।

 

मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए रॉबिन मिन्ज को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया। उन्हें यह पुरस्कार वेस्ट सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के उपाध्यक्ष डॉ. विजय कुमार मुंधड़ा ने प्रदान किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *