
जिले में विद्यार्थियों के स्वास्थ्य संवर्धन एवं योग के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से 08 जुलाई, 2026 को विभिन्न विद्यालयों में आयुर्विद्या हेल्थ कैंप का आयोजन किया गया। शिविरों के दौरान कुल 258 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकता के अनुरूप निःशुल्क औषधियों का वितरण एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया। साथ ही योग प्रशिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया गया तथा नियमित योग के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य लाभों की जानकारी दी गई।
*शिविरों के अंतर्गत निम्नानुसार गतिविधियाँ संपन्न हुईं—*

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, कदमदिया में डॉ. डिंपल कुंकल द्वारा 51 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। योग प्रशिक्षक श्री भवानी शंकर साहू ने योगाभ्यास कराया। शिविर के सफल संचालन में सहिया श्रीमती नीला पड़िहारी का सराहनीय सहयोग रहा।

उत्क्रमित मध्य विद्यालय, दुधि में डॉ. सोनाली प्रगति बेंजामिन द्वारा 47 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पेट दर्द, खुजली, सिरदर्द, त्वचा रोग, सर्दी आदि से संबंधित आवश्यक दवाइयाँ एवं परामर्श प्रदान किया गया। योग प्रशिक्षक श्री राकेश साहू एवं श्रीमती सरिता महतो ने योग के महत्व एवं नियमित योगाभ्यास के लाभों की जानकारी दी। इस अवसर पर सहिया बहनें भी उपस्थित रहीं।
उत्क्रमित उच्च विद्यालय, उदयपुर में डॉ. यासमीन हैदरी द्वारा 65 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार औषधियों का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षक श्री जितेंद्र नाथ महतो ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया एवं योग के लाभों से अवगत कराया।
उत्क्रमित मध्य विद्यालय, भण्डारीसाई में डॉ. प्रीति कुमारी द्वारा 50 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर पेट दर्द, सिरदर्द, त्वचा रोग, सर्दी एवं कमजोरी जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं के संबंध में आवश्यक परामर्श एवं औषधियाँ उपलब्ध कराई गईं। योग प्रशिक्षक श्री खेला मुर्मू, श्रीमती कलावती महतो एवं श्रीमती सीता सोरेन ने योगाभ्यास कराया। इस अवसर पर सहिया भी उपस्थित रहीं।
जगन्नाथपुर स्थित विद्यालय में आयोजित आयुर्विद्या स्वास्थ्य शिविर में डॉ. प्रभा, आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, आम (गम्हरिया) द्वारा 45 विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। विद्यार्थियों में मुख्य रूप से सर्दी, खांसी एवं पेट दर्द जैसी सामान्य स्वास्थ्य समस्याओं का परीक्षण कर आवश्यक परामर्श एवं निःशुल्क औषधियों का वितरण किया गया। योग प्रशिक्षिका श्रीमती रसमनी ने विद्यार्थियों को योगाभ्यास कराया। शिविर के आयोजन में सहिया उषा कुमारी एवं सोनामुनी टुडू का सक्रिय सहयोग रहा।
जिला प्रशासन द्वारा आयोजित इन स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, सामान्य बीमारियों की समय पर पहचान एवं उपचार सुनिश्चित करना तथा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं अनुशासित जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है। सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वास्थ्य एवं योग संबंधी उपयोगी जानकारी प्राप्त की।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
