• Wed. Jul 8th, 2026

एसडीओ ने सरजमहातु मतदान केंद्र का किया निरीक्षण, मतदाताओं से गणना प्रपत्र जल्द जमा करने की अपील

admin's avatar

Byadmin

Jul 8, 2026
crescent ad

 

 

चक्रधरपुर: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत बुधवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट, चक्रधरपुर सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ERO) 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत मतदान केंद्र संख्या-81, उत्क्रमित मध्य विद्यालय सरजमहातु का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों की प्रगति का जायजा लिया।

 

निरीक्षण के क्रम में मतदाता गणना प्रपत्र (Enumeration Form) के वितरण एवं संग्रहण कार्य की समीक्षा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों एवं बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) को निर्देश देते हुए कहा कि गणना प्रपत्रों के वितरण और प्राप्ति की प्रक्रिया में तेजी लाई जाए तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्यों को पूर्ण किया जाए।

 

उन्होंने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान मतदाता सूची को अधिक सटीक एवं अद्यतन बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके सफल क्रियान्वयन के लिए सभी संबंधित कर्मियों को सक्रियता एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने की आवश्यकता है।

 

इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदाताओं से अपील की कि वे अपने-अपने बीएलओ से गणना प्रपत्र प्राप्त करें, उसे सावधानीपूर्वक भरें तथा उस पर रंगीन पासपोर्ट आकार का फोटो एवं हस्ताक्षर अंकित कर यथाशीघ्र संबंधित बीएलओ को वापस जमा करें, ताकि पुनरीक्षण कार्य समय पर एवं सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *