• Thu. Apr 16th, 2026

जानते हैं देव दिवाली कब है? और जानें कब है शुभ मुहूर्त

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 7, 2022
crescent ad

 

कार्तिक का सम्पूर्ण महीना देवों को समर्पित है। इस माह की हर एक तिथि का अपना विशेष महत्व है। हमारी धार्मिक मान्यताओं की मानें तो कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को देवता गण देवलोक से धरती पर विचरण करने के लिए आते हैं इसलिए इस तिथि को देव दिवाली के नाम से जाना जाता है।

*इस वर्ष कार्तिक पूर्णिमा 08 नवंबर 2022 को है।*

लेकिन कार्तिक पूर्णिमा के दिन ही चंद्रग्रहण भी घटित होगा। चूँकि ग्रहण के दौरान पूजा करना शुभ नहीं माना जाता है।

*इसीलिए इस वर्ष देव दीवाली 7 नवम्बर 2022, सोमवार को मनाई जाएगी।*

*देव दीवाली -* 7 नवम्बर 2022, सोमवार

*पूर्णिमा तिथि प्रारम्भ -* 07 नवम्बर, सोमवार को 04:15 PM

*पूर्णिमा तिथि समाप्त -* 08 नवम्बर, मंगलवार को 04:31 PM

वैसे तो तीर्थ स्थान माने जाने वाले वाराणसी शहर में हर साल देव दीपावली को एक उत्सव की तरह मनाया जाता है। लेकिन उत्तर-पूर्वी भारत के हर शहर में देव दीपावली का विशेष महात्म्य है। कहा जाता है कि यह पर्व राक्षस त्रिपुरासुर पर भगवान शिव की जीत के उत्सव के रूप में मनाया जाता है। इसलिए देव दीपावली उत्सव को त्रिपुरोत्सव या त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।

देव दीपावली पर तीर्थ स्नान और दीपदान का बहुत महत्व है। भक्त इस शुभ दिन के उपलक्ष्य में गंगा में पवित्र स्नान करते हैं और संध्या समय में मिट्टी के दीये जलाकर उन्हें नदी में छोड़ देते हैं या नदी के किनारे घाट पर रखते हैं, साथ ही इस दिन शिव जी की पूजा का भी विधान है।

दिवाली से जुड़े अधिकांश पूजा अनुष्ठान जैसे कि, धनतेरस, नरक चतुर्दशी, तुलसी विवाह आदि को करने के लिए प्रदोषकाल को सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। देव दीपावली की पूजा के लिए भी प्रदोष काल को शुभ मुहूर्त माना गया है।

*इस बार देव दीपावली का प्रदोष काल मुहूर्त कुछ इस प्रकार होगा-*

*देव दीपावली प्रदोष काल मुहूर्त -* 05:14 PM से 07:49 PM तक

उत्तर-पूर्वी भारत के साथ ही देव दीपावली को गुजरात में भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन वाराणसी में एक अलग ही उल्लास और भव्यता के दर्शन होते हैं।

*हम आशा करते है की यह देव दीपावली आपके लिए शुभ हो।*

*देव दीपावली की और भी रोचक जानकारियों के लिए हमारे अन्य लेख अवश्य पढ़ें।*


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *