
जमशेदपुर : दिनांक 25 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे जागो संगठन कि ओर से उपायुक्त पूर्वी सिंहभूम महोदय के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार को टाटा प्रबंधन के अंतर्गत ठेकेदारी प्रथा के तहत लम्बे वर्षों से कार्यरत साफ-सफाई एवं सेनिटेशन मजदूरों को स्थाई करने का एक मांग पत्र सौंपा गया
जिससे कहा गया है कि साफ-सफाई एवं सेनिटेशन का कार्य स्थाई प्रवृत्ति का कार्य है और यह टाटा कम्पनी के स्थापना काल सन् 1907 ईस्वी से उनके तमाम अनुषंगी कम्पनियों संस्थानों में साफ-सफाई एवं सेनिटेशन के कार्यों को हमारे घासी समाज के लोगों ने किया, टाटा प्रबंधन ने साफ-सफाई एवं सेनिटेशन के कार्यों को करवाने के लिए इसी कोल्हान प्रमंडल के सुदूर गांवों से हमारे पूर्वजों को लाया गया था और सन् 1936 में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी का जमशेदपुर आगमन हुआ था गांधी जी को लाने वाले प्रबुद्ध व्यक्ति सामाजिक कार्यकर्ता ठक्कर बप्पा जी थे और गांधी जी ने ठक्कर बप्पा मध्य विद्यालय (उस वक्त के हरिजन स्कूल)के उद्घाटन समारोह कार्यक्रम में अपने संबोधन में कहा था हरिजनों को पढ़ने का अधिकार है नौकरी में अधिकार है सम्मान के साथ जिने का अधिकार है और गांधी जी ने टाटा प्रबंधन के उस समय के प्रबंध निदेशक जे जे गांधी जी से मिल कर हरिजनों को हर हाल में सहयोग करने कि बातें कही थीं और उस समय से हमारे घासी समाज के मजदूर स्थाई हुआ करते थे तमाम सुविधाएं जैसे पढ़ने के लिए विद्यालय इलाज के लिए अस्पताल आदि सुविधाएं मुफ्त में मिलती थी और आज भी इसी समुदाय के लोग साफ-सफाई एवं सेनिटेशन के कार्यों में पिढी दर पिढी कार्यरत हैं और वह भी अमानवीय ठेकेदारी प्रथा के तहत एवं सुविधाओं से वंचित कर दिया गया है, ठेकेदारी प्रथा के कारण इन साफ-सफाई एवं सेनिटेशन मजदूरों के साथ चरम शोषण भेदभाव किया जाता है इन मजदूरों के साथ धोखा हुआ अन्याय हुआ है और आज हमारे घासी समाज के लोग आर्थिक रूप बहुत पिछड़ गए हैं ग़रीबी के चपेट में आ गए हैं जबकि इन्हीं सफाई मजदूरों के कारण जमशेदपुर को आज क्लीन सिटी ग्रीन सिटी के नाम से जाना जाता है साथ ही साथ टाटा प्रबंधन नैतिकता कि बात करती है एवं प्राथमिकता भी देती है लेकिन हमारे घासी (हरिजनों) समाज के साफ-सफाई मजदूरों के साथ अन्याय क्यों

इसलिए हम लोगों ने हमारे झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन जी से साफ-सफाई एवं सेनिटेशन मजदूरों स्थाई करने से संबंधित मांग पत्र पर हस्तक्षेप कर उचित कार्रवाई करते हुए टाटा प्रबंधन को निर्देश दिया जाए

आज के इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से संगठन के अध्यक्ष सुमंत मुखी रवि मुखी, सावन मुखी, कुमकुम मुखी,विकास मुखी,सुरज मुखी संजू मुखी, स्वयं मुखी,धिरज मुखी,जोलेश मुखी चिकू मुखी, रिंकू मुखी, कार्तिक मुखी, रमेश मुखी उपस्थित हुए
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
