
बड़कागांव। डाड़ीकला ओपी पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर मारपीट एवं जानलेवा हमले के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मंझली डाड़ी निवासी शंकर महतो उर्फ शिव शंकर महतो (56 वर्ष), पिता स्व. पचल महतो के रूप में हुई है।
इस संबंध में डाड़ीकला ओपी प्रभारी सागेन मुर्मू ने बताया कि सालखो देवी, पति चमन महतो द्वारा दिए गए लिखित आवेदन के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। इस मामले में बड़कागांव (डाड़ीकला ओपी) थाना कांड संख्या 203/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं 115(2), 117(2), 118(2), 109(1), 126(2), 351(2), 352 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

प्राथमिकी के अनुसार, शंकर महतो उर्फ शिव शंकर महतो पर चमन महतो को कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शंकर महतो और चमन महतो के बीच कई वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों पक्ष एक ही जमीन पर अपना-अपना दावा करते आ रहे थे। इसी विवाद को लेकर मारपीट की घटना हुई। पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
