• Wed. Apr 22nd, 2026

चित्रांश परिवार ने जवाहर घाट में उठाया वनभोज का आनंद वनभोज का उद्देश्य समाज को एकसूत्र में जोड़ कर रखना है : मनोज घोष

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Dec 18, 2022
crescent ad

 

अंतर्कथा : बरही/पंचम पाण्डेय

बरही चित्रांश परिवार के द्वारा वनभोज का कार्यक्रम जवाहर घाट में रखा जिसमें बरही चित्रांश परिवार के सदस्य उपस्थित रहे। प्रत्येक वर्ष के अंत में चित्रांश परिवार के साथ वन भोज का कार्यक्रम करती है, जिसके तहत आज जवाहर घाट के मनोरम स्थलों में घूमकर बच्चों ने खूब आनंद उठाया। चित्रांश परिवार के अध्यक्ष मनोज कुमार घोष ने कहा कि वनभोज तो एक बहाना है बल्कि मुख्य मकसद समाज को एक साथ जोड़ कर रखना है। सचिव आशुतोष सिन्हा ने कहा कि वन भोज का कार्यक्रम रखने से बच्चों में एक स्वर्णिम विकास की भावना जागती है तथा तनाव मुक्त रहते हैं। इस वनभोज कार्यक्रम में वरिष्ठ चित्रांश राजेंद्र प्रसाद, रुक खरियार, शशांक शेखर सिन्हा, श्याम कुमार सिन्हा, कृष्ण मुरारी सिन्हा, शौर्य सिन्हा, चंदन कुमार, लकी कुमार, संजय कुमार सिन्हा, दिव्यांश शेखर, आर्यन घोष, सूरज सिन्हा, शिक्षा घोष, पीहू कुमारी, मीठी कुमारी, दीपिका कुमारी, प्रियल कुमारी, सूरज कुमार चित्रांश शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *