• Tue. Apr 14th, 2026

चाकुलिया स्थित विधायक सह झामुमो कार्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती धूमधाम से मनाई गई

admin's avatar

Byadmin

Apr 14, 2026
crescent ad

 

चाकुलिया स्थित विधायक सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) कार्यालय में भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे श्रद्धा, सम्मान एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक समीर कुमार मोहंती ने भी उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की अद्भुत मिसाल है। उन्होंने देश के संविधान का निर्माण कर हर वर्ग को समान अधिकार दिलाने का कार्य किया, जो भारतीय लोकतंत्र की सबसे मजबूत नींव है।

विधायक ने कहा कि बाबा साहेब ने शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे बड़ा माध्यम बताया था। आज उनके विचारों को अपनाकर ही हम एक समतामूलक, शिक्षित और सशक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उनके आदर्शों से प्रेरणा लेकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने सामाजिक समानता, भाईचारा एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

इस मौके पर प्रखंड प्रमुख धनंजय करुणामय प्रखंड अध्यक्ष शिवचरण हांसदा,वरिष्ठ नेता कान्हू सामंत,सचिव बलराम महतो,पूर्व जिला परिषद जगन्नाथ महतो,नगर सचिव सुजीत दास, पार्षद संजय घोष,तरुण बेरा,मिथुन कर,प्रणव बेरा,कीर्ति महतो,सहदेव गोप, गावला दत्त,मनोज गोप,बबलू बेरा,दिनेश गोप,संजीत सिंह,मदन दास,बापी राय,आदि उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *