• Sun. Aug 16th, 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में भाकपा ने निकाली पदयात्रा, विस्थापितों की समस्याओं को लेकर 1 सितंबर को दिल्ली चलो का आह्वान

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) बोकारो थर्मल शाखा की ओर से रविवार को ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा कार्यक्रम आयोजित किया गया।

पदयात्रा के दौरान जरवा बस्ती, नूरीनगर, बाजारटांड़ सहित आसपास के गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से जनसंपर्क किया गया।

इस दौरान भाकपा नेताओं ने ग्रामीणों के बीच केंद्र एवं राज्य सरकार की नीतियों की जानकारी देते हुए उनके कथित जनविरोधी प्रभावों पर चर्चा की।

विशेष रूप से विस्थापितों की समस्याओं को लेकर ग्रामीणों के साथ गंभीर विचार-विमर्श किया गया। नेताओं ने कहा कि डीवीसी एवं सीसीएल की परियोजनाओं से प्रभावित ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंधन की जिम्मेदारी है।

उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में मुफ्त बिजली एवं पानी की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग उठाई।

भाकपा नेताओं ने इन ज्वलंत मुद्दों को लेकर आगामी 1 सितंबर 2026 को ‘दिल्ली चलो’ कार्यक्रम का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विस्थापितों एवं ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा।

भाकपा नेताओं ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में पदयात्रा एवं जनसंपर्क अभियान पूरे अगस्त माह तक जारी रहेगा। इस दौरान विभिन्न गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने तथा उन्हें आंदोलन से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

कार्यक्रम में अंचल मंत्री कॉमरेड ब्रजकिशोर सिंह, शाखा सचिव रामेश्वर साव, शाहजहां, जानकी महतो, नवीन पाठक, असीम तिवारी, सत्यजीत राय, अर्जुन राम, पप्पू शर्मा, आबिद परवेज, ओम प्रकाश चौधरी, परण महतो, कोमल महतो, सरजू महतो सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *