
रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। धनबाद नगर निगम की वार्ड संख्या 13 अंतर्गत गोधर स्थित नेपाल रवानी चौक से कुसुंडा स्टेशन की ओर जाने वाली सड़क पर इन दिनों श्री राम ईपीसी कंपनी द्वारा झारखंड माडा की पेयजल पाइप बिछाने के क्रम में सड़क की हालत काफी जर्जर हो गई है। सड़क पर जहां-तहां गड्ढे एवं जलजमाव के कारण काफी कीचड़ हो गई है। जहां इस वर्षा के मौसम में दिन में तो लोग उक्त सड़क पर किसी प्रकार आवागमन कर लेते हैं किंतु रात्रि के समय इस जर्जर नुमा सड़क पर लोगों को पैदल गुजरना भी मुश्किल हो गया है। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों ने बताया कि गोधर से कुसुंडा जाने वाली सड़क पर पाइपलाइन बिछाने वाली ठेका कंपनी द्वारा जर्जर किए जाने से इस सड़क से गुजरने वाले कई लोग अब तक गिरकर घायल हुए हैं परंतु इस सड़क की मरम्मत के लिए ठेकेदार के कानों में जू तक नहीं रेंग रही है। यदि इस सड़क की स्थिति समांतर ऐसी बनी रही तो आगामी दिनों में लोगों के गिरने से बड़ी हादसा से इनकार नहीं किया जा सकता। जबकि इसी सड़क से डीएवी पब्लिक स्कूल कुसुंडा भी जुड़ी हुई है जिससे प्रतिदिन बच्चे बूढ़े गुजरते हैं एवं विद्यालय के छात्र छात्राओं का स्कूल बस का भी आवागमन होती है उन्हें भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है विगत दिनों काफी वर्षा के कारण डीएवी विद्यालय का बस उक्त सड़क के कीचड़ में फंस गई थी जो घंटों मशक्कत के बाद डीएवी प्रबंधन द्वारा क्रेन मंगाकर स्कूल बस निकाला जा सका। लोगों ने यह भी बताया कि कथित ठेकेदार द्वारा कार्य प्रारंभ के समय क्षतिग्रस्त होने वाले यह सड़क 15 दिनों में मरम्मत कर देने का आश्वासन दिया गया था जो 1 माह बीत जाने के बाद भी अब तक सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है जिससे इस सड़क से आवागमन करने वाले नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है पर किसी भी प्रशासनिक अधिकारियों ने अब तक इसकी सुधि नहीं ली है

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
