• Wed. May 27th, 2026

गर्मी से पहले प्रशासन अलर्ट: चाईबासा के 11 प्रखंडों में 36 चापाकल चालू

admin's avatar

Byadmin

May 27, 2026
crescent ad

चाईबासा : जिले के विभिन्न प्रखंडों में खराब पड़े चापाकलों की मरम्मत का कार्य युद्धस्तर पर जारी है । विभाग द्वारा आरएम (RM) के तहत 21 तथा आरआरपी (RRP) के तहत 15 चापाकलों की मरम्मत की गई। इस प्रकार कुल 36 चापाकलों को मरम्मत कर पुनः चालू किया गया।

जगन्नाथपुर प्रखंड के मुंगई पंचायत अंतर्गत वासुदेवपुर गांव के मुंडा साई में दो चापाकलों की मरम्मत की गई। इनमें एक पंता पूर्ति एवं दूसरा शिव मंदिर के समीप स्थित है।

 

टोंटो प्रखंड के बुंडू पंचायत अंतर्गत बांकी गांव के तालासाई में गोशे गोप तथा गुटूसाई में रोम केराई के निकट स्थित चापाकलों को मरम्मत कर चालू किया गया।

मंझगांव प्रखंड के सोनापोशी पंचायत अंतर्गत केशना गांव के मोटासाई में जामा कुमार पिंगुवा के समीप स्थित चापाकल की मरम्मत की गई।

मंझारी प्रखंड के रोलाडीह पंचायत अंतर्गत रोलाडीह गांव के दिनासाई में पप्पु बागे, गोपाल विरुवा एवं मांडो विरुवा के निकट स्थित तीन चापाकलों को दुरुस्त किया गया।

नोवामुंडी प्रखंड के कोटगढ़ पंचायत अंतर्गत कातिकोड़ा गांव के नायक टोला, गोप टोला एवं कैरम टोला में क्रमशः दशरथ नायक, मुंगरू गोप तथा सोनू नायक के समीप स्थित चापाकलों की मरम्मत की गई।

खूंटपानी प्रखंड के उलीराजाबासा पंचायत अंतर्गत उलीराजाबासा गांव के गुटूसाई में बोंज बनरा के समीप स्थित चापाकल को चालू किया गया।

झींकपानी प्रखंड के जोड़ापोखर पंचायत अंतर्गत जोड़ापोखर गांव में बजरंग बली मंदिर तथा गुदड़ी हटिंग क्षेत्र में स्थित दो चापाकलों की मरम्मत की गई।

सदर चाईबासा प्रखंड के तामाड़बांध पंचायत अंतर्गत सिकुरसाई गांव में सागर पाड़ेया, टेकराहातु पंचायत अंतर्गत टेकराहातु गांव के बोदरा बासा में बालु देवगम तथा कुर्सी पंचायत अंतर्गत कुर्सी गांव के लादुरा वासा स्थित उत्क्रमित विद्यालय के समीप चापाकलों को दुरुस्त किया गया।

तांतनगर प्रखंड के पूर्णिया पंचायत अंतर्गत छोटा कोयता गांव के रामसाई में अरकेश गोप एवं दीपक गोप के समीप स्थित दो चापाकलों की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया।

कुमारडुंगी प्रखंड के बेड़ा मुंडई पंचायत अंतर्गत जामुदा गांव के पाता साई में रादो विरुवा के निकट स्थित चापाकल को ठीक किया गया।

हाटगम्हरिया प्रखंड के जयपुर पंचायत अंतर्गत बिंदीसाई गांव में मानो चतोम्बा के समीप स्थित चापाकल की मरम्मत कर ग्रामीणों को राहत प्रदान की गई।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *