• Sat. Sep 26th, 2026

गजलीटांड़ खदान हादसे में शहीद 64 श्रमिकों को दी गई श्रद्धांजलि

admin's avatar

Byadmin

Sep 26, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ। आज के तिथि में ही 26 सितंबर 1995 को पानी भरने से हुई थी दर्दनाक गजलीटाड़ की खान दुर्घटना, आज भी ताजा हैं हादसे की यादें। अंगारपथरा ओपी क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल के क्षेत्र संख्या चार स्थित गजलीटांड़ खदान में 26 सितंबर 1995 को हुए भीषण हादसे की बरसी पर 64 मजदूरों की यादें एक बार फिर ताजा हो गईं। खदान में अचानक पानी भर जाने से 64 कोयला श्रमिकों ने एक साथ जल समाधि ली थी। इस हादसे ने पूरे कोयलांचल को झकझोर कर रख दिया था। हादसे के वर्षों बाद भी गजलीटांड़ दुर्घटना को धनबाद के कोयला खनन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में याद किया जाता है। 26 सितंबर का दिन आते ही मृत श्रमिकों के परिजनों और स्थानीय लोगों के बीच उस त्रासदी की यादें ताजा हो जाती हैं। हादसे में जान गंवाने वाले कोयला श्रमिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए लोगों ने उनके योगदान और बलिदान को याद किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *