• Sat. Sep 26th, 2026

एकडा में जमीन से निकल रही धुंआ से लोगों में मची अफरातफरी

admin's avatar

Byadmin

Sep 26, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ : भारत कोकिंग कोल लिमिटेड की सिजुआ क्षेत्र संख्यां 5 के बसुदेवपुर कोलियरी अंतर्गत एकड़ा मे अचानक जमीन से एकाएक धुंआ निकलने से लोगों में अफरा तफरी मच गई है।

वहीं बीसीसील प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई है लेकिन अभी तक जायजा लेने कोई भी अधिकारी मौके पर नही पहुंची है। हालांकि स्थानीय लोगों का कहना है

कि जिस जगह से धुंआ निकल रहा है उसके नीचे कभी बीसीसील कोयला निकाला करती थी बाद मे उस स्थल को बालू से भर दिया गया लेकिन जब कभी भी तेज बारिश होती है

तो जिस जगह पर जमीन मे नमी पाई जाती है वहां नीचे से इसी तरह धुंआ निकलने लगती है फिर भी आस पास के लोगों मे संश्य बन गया है कि कही टंडावाडी छाताबाद सिजुआ लोयाबाद के मुस्लिम बस्ती जैसी घटना एकड़ा मे भी तो नही घटेगी फिलहाल लोगों मे डर का माहौल तो बना हुआ है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *