• Sat. Sep 26th, 2026

सरायकेला खरसावां का वार्तालाप 2026 मीडिया कार्यशाला संपन्न, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, स्वच्छता एवं पोषण पर हुआ संवाद

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Sep 26, 2026
crescent ad
आदित्यपुर (का.प्र.)। भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के अंतर्गत पत्र सूचना कार्यालय (पीआईबी), रांची द्वारा सरायकेला-खरसावां जिले में “वार्तालाप-2026” मीडिया कार्यशाला का आयोजन आदित्यपुर स्थित द क्रूज होटल में किया गया।कार्यशाला का मुख्य विषय ठोस अपशिष्ट प्रबंधन (एसडब्ल्यूएम) नियम-2026, स्वच्छता ही सेवा अभियान तथा पोषण माह रहा।
कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, विशेषज्ञों और मीडिया प्रतिनिधियों ने विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया। कार्यक्रम का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। पीआईबी रांची के कार्यालय प्रमुख गौरव कुमार पुष्कर ने पत्रकारों को पीआईबी की भूमिका, पत्रकार कल्याण योजनाओं, आरएनआई तथा केंद्रीय संचार ब्यूरो (सीबीसी) की कार्यप्रणाली की जानकारी दी।
पीआईबी रांची-भुवनेश्वर के अपर महानिदेशक अखिल कुमार मिश्रा ने पत्रकारों और सरकार के बीच संवाद को मजबूत बनाने में “वार्तालाप” की भूमिका पर प्रकाश डाला।उपायुक्त नीतीश कुमार सिंह ने कुपोषण, स्वच्छता और कचरा प्रबंधन को सामाजिक परिवर्तन का आधार बताते हुए जागरूकता और व्यवहार परिवर्तन पर बल दिया।
वहीं अनिल कुमार शर्मा ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। चांडिल की सीडीपीओ सुप्रिया शर्मा ने पोषण माह के तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, स्थानीय खाद्य पदार्थों और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना पर विस्तार से चर्चा की।
कार्यक्रम में पद्मश्री छुटनी महतो, दूरदर्शन झारखंड के सहायक निदेशक दिवाकर कुमार, डीपीआरओ अविनाश कुमार तथा गौरव कुमार पुष्कर, विवाकर कुमार, अखिल कुमार, राजा प्रताप, आदित्य देव सिंह,समेत कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे। अंत में उपस्थित पत्रकारो को प्रमाण पत्र देकर कार्यक्रम का समापन हुआ। और पीआईबी के सूचना सहायक प्रिंस कुमार ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *