• Tue. May 19th, 2026

ख़ुटपानी के उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय के मिड डे मील में कीड़ा मिलने से हड़कंप, बच्चों ने फेंका खाना

admin's avatar

Byadmin

May 19, 2026
crescent ad

 

 

*चाईबासा/खुंटपानी*: पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय बनामगुटू में मंगलवार को मिड डे मील में कीड़ा मिलने से हड़कंप मच गया। भोजन की गुणवत्ता खराब होने पर बच्चों ने खाना फेंक दिया, जिससे कई छात्र-छात्राएं भूखे पेट पढ़ाई करने को मजबूर हुए।

 

मामले की जानकारी मिलने पर प्रखंड प्रमुख सिद्धार्थ होनहागा एवं जिला परिषद सदस्या यमुना तियू विद्यालय पहुंचे और जांच की। बच्चों व शिक्षकों से पूछताछ में सेंट्रलाइज्ड किचन से भेजे जा रहे भोजन की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठे। बच्चों ने बताया कि कई बार भोजन खाने लायक नहीं होता और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जाता है।

 

प्रखंड प्रमुख ने आरोप लगाया कि निरीक्षण से पहले संबंधित एजेंसी को सूचना दे दी जाती है, जिससे केवल जांच के दिन बेहतर भोजन उपलब्ध कराया जाता है। उन्होंने जिला प्रशासन व शिक्षा विभाग से उच्चस्तरीय जांच कर दोषी एनजीओ पर कार्रवाई तथा लाइसेंस रद्द करने की मांग की है। चेतावनी दी गई कि जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *