• Sun. May 17th, 2026

केंदुआ में बंद सड़क को बीसीसीएल अविलंब चालू करें। ग्रामीण एकता मंच

admin's avatar

Byadmin

May 17, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण किमर सैनी

केंदुआ धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग में केन्दुआडीह थाना क्षेत्र के समीप हुई भू-धंसान के कारण बंद पड़े मुख्य सड़क मार्ग को अविलंब चालू करने की मांग को लेकर 15 मई को ग्रामीण एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रंजीत सिंह उर्फ बबलू सिंह ने धनबाद उपायुक्त को पत्र लिखा हैं।

पत्र में बीसीसीएल एवं डीजीएमएस के कार्यशैली पर प्रश्न चिह्न खड़ा करते हुए उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की गई है। श्री सिंह ने इन दोनों के कार गुजारी में गड़बड़ी से जुड़े कई महत्वपूर्ण साक्ष्य दस्तावेज भी धनबाद उपायुक्त को पत्र के साथ सौंपा हैं।

श्री सिंह द्वारा इसके पूर्व में किए गए गड़बड़ी के साक्ष्य के रूप में बताया कि बीसीसीएल ने वर्ष 2020 में डीजीएमएस को भेजे गए पत्र में पीबी एरिया अंतर्गत करकेंद स्थित नेहरू पार्क क्षेत्र को अग्नि प्रभावित एवं मानव जीवन के लिए असुरक्षित बताया था। वहीं बीसीसीएल वर्ष 2021 में उसी असुरक्षित क्षेत्र में 20 विस्थापित परिवारों को उक्त स्थल पर घर बनाकर बसा दिया।

फिर पुनः बीसीसीएल ने उक्त असुरक्षित स्थल के शेष पड़े स्थान पर 2025 में पुटकी 17 नंबर के दर्जनों विस्थापितों को सभी मूलभूत सुविधाओं के साथ घर बनाकर बसाने का काम किया है। इधर ग्रामीण एकता मंच के द्वारा माननीय उच्च न्यायालय,झारखंड में जनहित दायर याचिका संख्या 2962/2019 के जवाब में काउंटर शपथ पत्र में धनबाद उपायुक्त ने बीसीसीएल के इन्हीं नियमों की अनदेखी के अनेकों दस्तावेज समर्पित किया हैं।

वहीं पत्र में मंच के अध्यक्ष श्री सिंह ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए बीसीसीएल एवं डीजीएमएस की भूमिका की समीक्षा कर कारवाई करने एवं बंद पड़े मुख्य सड़क मार्ग एनएच 32 को अविलंब चालू कराया जाए ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *