• Wed. May 6th, 2026

कुल्टी – भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलने से भाजपा कर्मी में जश्नन का माहौल बराकर में बीजेपी द्वारा विजय जुलूस निकाली गई

admin's avatar

Byadmin

May 6, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

 

 

कुल्टी ममता बनर्जी के धमकी भरे लहजे, कि एक विशेष समुदाय को छूट देकर सभी को सीधा करा दूंगी, यह शब्द इतने तीखे थे कि यहा की जनता ने नब्बे प्रतिशत मतदान कर ममता बनर्जी को जबाब दे दिया और सत्ता से ओंधे मुंह गिरी। आरजीकर कांड की प्रत्याशी ने पूरे राज्य को झकझोर का रख दिया। उक्त बाते मगंलवार को कुल्टी के विधायक डाक्टर अजय पोद्दार ने बराकर में विजय जुलूस निकालने के पूर्व भाजपा के हनुमान चढ़ाई कार्यालय में कहीं और उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में मानव सेवा कर फिर से सोनार बंगला का निर्माण करेंगे। जहा उन्के साथ पार्षद ललन मेहरा भी मौजूद थे।

दूसरी बार भारी वोट से निर्वाचित हुए डाक्टर अजय पोद्दार ने कुल्टी की जनता का आशीर्वाद बताया और उन्होंने कहा सर्वप्रथम कुल्टी में पानी की समस्या का हल करना हैं। कुल्टी कारखाने का विकास के साथ साथ शिक्षा व्यवस्था में सुधार जरूरी हैं। भाजपा की सरकार बंगाल का पुनर्निर्माण करेगी जिससे राज्य का समुचित विकास हो सके।

कुल्टी विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद के लिए पुनः निर्वाचित होने पर मगंलवार की शाम को बैंड बाजा के डाक्टर अजय पोद्दार का विजय जुलूस निकाला गया। बराकर रेलवे-स्टेशन परिसर परिसर से निकला विजय जुलूस में शामिल विधायक डाक्टर अजय और उन्के समर्थक हनुमान मंदिर में पूजा-पाठ किया गया। तब तक में टींकू वर्मा के नेतृत्व में सीतारामपुर से चली बाइक रैली बराकर में आकर मिल गई। जहा चार मडंल के अध्यक्ष और भाजपा की महिला मोर्चा समेत सभी विंग के कार्यकर्ता शामिल थे।

अबीर गुलाल गेरूआ वस्त्र धारण किए भाजपा समर्थक जय श्रीराम, जय श्रीराम नारे लगाते हुए बराकर स्टेशन रोड के रास्ते बैगुनिया बाजार होते हुए बसस्टेंड तक गए। जहा बीच रास्ते विजय जुलूस का फूल की पुंखरियों से स्वागत किया गया। डाक्टर पोद्दार बीच रास्ते में सभी व्यापारियों से मिले जहा उन्का फूल की माला पहनकर स्वागत किया गया। बराकर हाट तल्ला स्थित डाक्टर पोद्दार के पड़ौसी कारू मडंल ने दुकान की जलेबी फ्री कर दी और कई लोग ने रास्ते में शीतल पेयजल तथा शब॔त की व्यवस्था की गई। इस बीच सुरक्षा को लेकर स्थानीय पुलिस प्रशासन और सेंट्रल पुलिस फोर्स के जवान भी मुस्तैद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *