
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव
कुल्टी । कुल्टी थाना के निकट स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को जनता दरबार में मंत्री डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि महिलाओं के लिए पूरे जिले स्वास्थ्य सेवाओं में प्राथमिका के आधार पर सुधार किया जाएगा ।

जिसके तहत बराकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में महिलाओं के लिए 30 बेड अतिरिक्त किया जाएगा और वहां की गिरी दीवार की मरम्मत की जाएगी इसके बाद वहां हाई मास्ट लाइट लगाया जाएगा तथा कुल्टी विधानसभा के दोनों स्वास्थ्य केंदों का विकास किया जाएगा ।

कुल्टी विधायक डॉ अजय पोद्दार ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही परिवर्तन साफ नजर आ रहा है और सभी विभागों में कार्य प्रगति पर है । उन्होंने कहा कि महिलाओं के लिए 28 लाख 6 हजार 40 अन्नपूर्णा भंडार खाते में राशि डाली गई है । विधायक ने कहा कि आयकर कर भुगतान करने वालों को यह सुविधा नहीं मिलेगी ।
टीएमसी के शासन में कई पुरुष महिला के नाम पर यह राशि उठा रहे थे । इसकी जांच चल रही है । विधायक ने कहा कि मौजूदा समय में किसी भी टीएमसी वाले को भाजपा में शामिल नहीं किया जाएगा । टीएमसी के शासनकाल में भाजपा के कार्यकर्ताओं जिन्होने प्राणों का बलिदान दिया था ।
वैसे लोगो के परिवार से किसी एक व्यक्ति को नौकरी दिया जाएगा और आर्थिक सहयोग किया जाएगा । जिसकी घोषणा मुख्यमंत्री ने पहले ही कर दी है । विधायक ने कहा कि आसनसोल नगर निगम के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर पानी , सफाई , शिक्षा , स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
