• Wed. Jun 10th, 2026

गोपालपुर में संपन्न हुआ GPL क्रिकेट टूर्नामेंट 2026, 9 स्टार क्रिकेट क्लब बना चैंपियन

admin's avatar

Byadmin

Jun 9, 2026
crescent ad

 

बंदगांव: ग्राम गोपालपुर में युवाओं के प्रयास से आयोजित GPL क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 का भव्य समापन उत्साह और खेल भावना के साथ संपन्न हुआ। हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गोपालपुर के युवाओं द्वारा एक दिवसीय नाइट एंड डे क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन गोपालपुर स्कूल मैदान में किया गया,

जिसमें क्षेत्र की कुल 40 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।टूर्नामेंट के रोमांचक फाइनल मुकाबले में 9 स्टार क्रिकेट क्लब, कराईकेला ने छोटा पैकेट बड़ा धमाका, गोपालपुर को महज एक रन से पराजित कर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। वहीं नाइट राइडर, कराईकेला ने तीसरा, जय जगन्नाथ, सिरकटांड ने चौथा तथा पुष्पा इलेवन, गोपालपुर पाया ने पांचवां स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि डॉ. विजय सिंह गागराई तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता सह पंचायत समिति सदस्य तीरथ जामुदा उपस्थित रहे। अतिथियों ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को ट्रॉफी और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास करता है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाली ऐसी प्रतियोगिताएं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर प्रदान करती हैं।

वहीं तीरथ जामुदा ने कहा कि खेलकूद युवाओं को सकारात्मक दिशा देने के साथ-साथ समाज में आपसी भाईचारे और सौहार्द को भी मजबूत करता है।टूर्नामेंट के सफल आयोजन में आयोजन समिति के पदाधिकारियों ग्रामीण मुंडा सिद्धनाथ प्रधान, केदारनाथ प्रधान, गौरांगो प्रधान, लखींद्र प्रधान, जोगेश्वर प्रधान, पीताम्बर प्रधान, जितेंद्र प्रधान, बनमाली प्रधान, गंगाधर प्रधान, बबलु प्रामाणिक, गोपबंधु प्रधान एवं प्रदीप प्रधान की महत्वपूर्ण भूमिका रही। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम प्रधान ने किया।सफल आयोजन पर समिति ने विजेता, उपविजेता सहित सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।आयोजन समिति ने बताया कि इस क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना और उनकी प्रतिभा को निखारने के लिए मंच उपलब्ध कराना है। प्रतियोगिता के दौरान बड़ी संख्या में खेल प्रेमी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *