
सरायकेला । भाजपा द्वारा एमएमडीआर अधिनियम को लेकर गांव-गांव जन-जागरूकता अभियान चलाने और नुक्कड़ सभाएं आयोजित करने की घोषणा पर झामुमो ने सवाल उठाए हैं।
झामुमो के पश्चिमी सिंहभूम जिला प्रवक्ता बुधराम लागुरी ने कहा कि जनता को केवल कानून की खूबियां बताने से नहीं, बल्कि उसके वास्तविक प्रावधानों और झारखंड पर पड़ने वाले प्रभाव की स्पष्ट जानकारी देने से ही जागरूकता आएगी।
उन्होंने कहा कि भाजपा को सबसे पहले यह स्पष्ट करना चाहिए कि संशोधन के बाद खनिज संपदा पर राज्य के अधिकार, राज्य के राजस्व, जिला खनिज फाउंडेशन ट्रस्ट (डीएमएफटी) तथा खनन प्रभावित क्षेत्रों के हित किस प्रकार सुरक्षित रहेंगे। लागुरी ने कहा कि झारखंड की खनिज संपदा केवल राजस्व का स्रोत नहीं, बल्कि आदिवासी-मूलवासी समाज की जमीन, आजीविका और भविष्य से भी जुड़ी है।
झामुमो प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा गांव-गांव जाकर नुक्कड़ सभा करे, इसमें किसी को आपत्ति नहीं है, लेकिन जनता के सवालों का सीधा जवाब भी दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि झामुमो पहले ही एमएमडीआर संशोधन के खिलाफ अपना पक्ष सार्वजनिक कर चुकी है और 19 सितंबर को राज्यव्यापी धरना-प्रदर्शन भी किया गया था।
लागुरी ने कहा कि इस मुद्दे पर राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप के बजाय जल, जंगल, जमीन, खनिज संपदा और राज्य के अधिकारों से जुड़े विषयों पर तथ्य आधारित सार्वजनिक चर्चा होनी चाहिए, ताकि जनता सही जानकारी के आधार पर अपनी राय बना सके।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
