
सरायकेला-खरसावाँ, 07 जुलाई, 2026 : उप विकास आयुक्त श्रीमती रीना हंसदा ने कुकड़ू प्रखंड का भ्रमण कर आंगनबाड़ी केंद्र, झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
आंगनबाड़ी केंद्र के निरीक्षण के क्रम में उन्होंने केंद्र में उपलब्ध कराई जा रही सेवाओं एवं सुविधाओं की जानकारी ली तथा बच्चों को खेल-खेल में शिक्षा उपलब्ध कराने, नियमित स्वास्थ्य जांच सुनिश्चित करने, स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने एवं स्वच्छता संबंधी आवश्यक सामग्री बच्चों की पहुंच में उपलब्ध रखने का निर्देश दिया।

झारखंड बालिका आवासीय विद्यालय के निरीक्षण के दौरान उप विकास आयुक्त ने छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की तथा सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी पात्र छात्राओं तक सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हेतु प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण कर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके उपरांत प्रखंड कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उप विकास आयुक्त ने विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सभी विभागों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप योजनाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित करने तथा योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने प्रखंड कार्यालय में प्राप्त विभिन्न जनसमस्याओं एवं योजनाओं से संबंधित आवेदनों की भी समीक्षा की। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त सभी आवेदनों एवं शिकायतों का नियमानुसार एवं समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आमजन को अनावश्यक रूप से कार्यालयों का बार-बार चक्कर न लगाना पड़े।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
