• Mon. Mar 2nd, 2026

कांग्रेस नेता डॉ आरसी ने बरकट्ठा विधानसभा भ्रमण में कहा,खिचड़ी के जगह छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Nov 23, 2023

हजारीबाग प्रमंडलीय वरिष्ठ कांग्रेस नेता डॉ आरसी प्रसाद मेहता ने हर घर कांग्रेस कार्यक्रम के तहत, किया बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के डुमरान मूर्तियों कुसयनवा रुद दुर्गा नगर गोबरबनदा इत्यादि पंचायत एवं गांवो का भ्रमण के दौरान अनेको लोगों की समस्याएं सुने। डॉ मेहता ने कहा कि 2014 के बाद रघुवर शासन काल में ग्रामीण स्तर के सरकारी स्कूल को मर्ज कर पंचायत स्तरीय करना झारखंड के ग्रामीण बच्चों के भविष्य विनाशक तानाशाही फरमान था जो रघुवर सरकार के लिए आत्मघाती साबित हुआ। पूर्व में हर गांव में एक सरकारी स्कूल हुआ करता था जिसे रघुवर सरकार एकाएक पंचायत स्तरीय मर्ज करके प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने के लिए गरीब किसान मजदूर के बच्चों को मजबूर किया। पंचायत स्तरीय स्कूलों को भी खिचड़ी स्कूल के रूप में परिवर्तित कर दिया, अब सरकारी स्कूलों में असहाय सर्वहारा बच्चे पढ़ रहे है। हेमंत सरकार द्वारा बंद किए गए सभी स्कूलों को दोबारा खोलने का आदेश स्वागत योग्य है झारखंड सरकार से निवेदन है की खिचड़ी के जगह बच्चों को स्कॉलरशिप दे एवं प्राइवेट स्कूलों के जैसा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दें। सरकारी कार्यक्रम में सरकारी शिक्षकों को नहीं लगावे। शिक्षको के अतिरिक्त अन्य सरकारी कार्यक्रमों हेतु सरकार पंचायत स्तरीय एक सरकारी पद का सृजन करें, जो सरकारी कार्यक्रमो को अनुमोदित करेंगे।जिससे सरकारी स्कूलों में बच्चे की संख्या बढ़ेगा एवं बच्चों का भविष्य सुधरेगा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से कांग्रेस मंडल अध्यक्ष चंद्रदेव मेहता सुरेंद्र रविदास कांग्रेस पंचायत अध्यक्ष कामेश्वर मेहता कुलदीप राम हरेंद्र साव सुनील कुशवाहा प्रो बीके मेहता इत्यादि शामिल रहे


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *