• Sun. May 17th, 2026

कांग्रेस कमिटी धनबाद के द्वारा दो दिवसीय संगठनात्मक मजबूती को लेकर बैठक प्रारंभ।

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jan 9, 2023
crescent ad

 

टुंडी 9 जनवरी —दीपक पाण्डेय —- धनबाद जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में आज सोमवार को दुर्गारायडीह, टुंडी स्थित सामुदायिक भवन में कांग्रेस कमेटी के धनबाद जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सिंह के नेतृत्व में संगठनात्मक मजबूती को लेकर दो दिवसीय दौरा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया जिसमें कांग्रेस कमिटी के द्वारा चलें गांव की और नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया एवं टुंडी के लछुरायडीह, कमारडीह ,लुकैया , रतनपुर, टुंडी पंचायतों का दौरा कर सभी ग्रामीणों के साथ आमसभा की गयी एवं रात्रि में विश्राम के साथ दूसरे दिन भी जनताओं से सम्पर्क अभियान चलाया जाएगा। मौके पर जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस पार्टी के द्वारा संगठन सशक्तिकरण को लेकर जिला के सभी विधानसभा के हर पंचायतों एवं गांवों में ग्रामीणों के साथ संवाद व संपर्क अभियान चलाया जाएगा एवं देशहित में की गयी उपलब्धि एवं पार्टी के विचार धारा से लोगों को जोड़ने का काम करेगी कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रज़ा अंसारी ने कहा कि कांग्रेस गरीबों की आवाज बनकर काम कर रही है। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष आनंद मोदक ने किया वहीं मंच संचालन असद कलीम ने किया। उक्त कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह, पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो, कार्यकारी अध्यक्ष राशिद रज़ा अंसारी, शंकर प्रजापति, अनिल साव,राजु दास, इरफान खान, जहीर अंसारी, जावेद रज़ा, वकील वाउरी, बाबू अंसारी,आशिफ रज़ा साहब,इनायत कलीम, नारायण रविदास,मो सफी, वार्ड सदस्या पूनम देवी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा निशा सिंह, प्रवीण कुमार भगत,खटाई साव, शर्फुद्दीन अंसारी समेत कई कांग्रेसी नेता मौजूद थे कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन अनिल साव ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *