
बेरमो/कथारा-
कथारा हाई स्कूल में शनिवार को विद्यार्थियों के बीच जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के दौरान कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति ने छात्र-छात्राओं को नए कानून, सड़क सुरक्षा, पोक्सो एक्ट, साइबर सुरक्षा तथा आपातकालीन सेवा डायल 112 के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

ओपी प्रभारी ने विद्यार्थियों को नए कानूनों में हुए बदलावों की जानकारी देते हुए कहा कि सभी को कानून के प्रति जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने सड़क पर आवागमन के दौरान यातायात नियमों का पालन करने तथा साइबर ठगी से बचने के लिए सतर्क रहने की अपील की। उन्होंने बताया कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल 112 पर संपर्क कर पुलिस की सहायता ली जा सकती है।

इस दौरान छात्र-छात्राओं को पोक्सो एक्ट के प्रावधानों के बारे में भी जानकारी दी गई। उन्हें बताया गया कि किसी भी प्रकार की गलत घटना या परेशानी होने पर डरने के बजाय तत्काल इसकी जानकारी शिक्षक, अभिभावक अथवा नजदीकी पुलिस थाना को दें।
कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं के बीच खेल सामग्री का वितरण किया गया। खेल सामग्री मिलने पर विद्यार्थियों में काफी उत्साह देखा गया। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून, सुरक्षा और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
