
औरंगाबाद से अविनाश कुमार की रिपोर्ट
औरंगाबाद। जिला विधिज्ञ संघ औरंगाबाद में शनिवार को कार्यसमिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष विजय कुमार पाण्डेय ने की, जबकि संचालन महासचिव जगनारायण सिंह ने किया।

संघ के मीडिया प्रभारी सतीश कुमार स्नेही ने बताया कि बैठक में अधिवक्ताओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। इस दौरान एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू करने, सामूहिक स्वास्थ्य बीमा तथा अधिवक्ताओं के लिए पेंशन योजना की मांग लंबे समय से लंबित रहने पर सदस्यों ने नाराजगी जताई।

बैठक में निर्णय लिया गया कि इन मांगों को लेकर अधिवक्ताओं की एक टीम मांगपत्र तैयार कर जिलाधिकारी को सौंपेगी। वक्ताओं ने कहा कि अधिवक्ता समाज के ऐसे प्रहरी हैं, जो दूसरों के अधिकारों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। ऐसे में अधिवक्ताओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना आवश्यक है।
बैठक में जिला विधिज्ञ संघ परिसर की साफ-सफाई में तेजी लाने, अधिवक्ताओं के कल्याण एवं सुविधाओं को बढ़ाने और निर्माण कार्यों को गति देने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा पुराने एवं अनावश्यक इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा लकड़ी की बिक्री करने पर सहमति जताई गई। सुरक्षा के मद्देनजर अधिवक्ताओं से निर्धारित अधिवक्ता पोशाक में न्यायालय आने का आग्रह किया गया।
बैठक में अधिवक्ता कल्याण, सुरक्षा और संघ की आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के संकल्प को दोहराया गया।
इस अवसर पर कार्यसमिति के सदस्य गिरजेश सिंह, उदय कुमार सिन्हा, यमुना प्रसाद सिंह, अशोक कुमार सिंह, देवी नंदन सिंह, सियाराम पांडेय, अनिल आशुतोष, महेश प्रसाद सिंह, दिलीप कुमार सिंह, संत सिंह, पवन कुमार सिंह, अनिल कुमार सिन्हा, चंद्रकांता कुमारी, योगेश मिश्रा, बबन कुमार सिंह, विनय द्विवेदी, लक्ष्मीकांत उपाध्याय, इम्तियाज अंसारी, कमलेश कुमार सिंह, अखिलेश ठाकुर सहित अन्य अधिवक्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
