
अंतर्कथा प्रतिनिधि केरेडारी
केरेडारी:प्रखंड के पेटो पंचायत में मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर विस्थापित प्रभावित किसान मजदूर संघ के बैनर तले बुधवार 15 जुलाई से 2.2 रोड पर अनिश्चितकालीन धरना-प्रदर्शन शुरू की जायेगी। आंदोलनकारियों के सुबह 8 बजे तक धरना स्थल पर पहुंचने की अपील की गई है। कार्यक्रम में बड़कागांव विधायक रौशनलाल चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। संघ की ओर से जारी सूचना में पेटो पंचायत के सभी 12 वार्डों के ग्रामीणों, महिलाओं, बुद्धिजीवियों एवं जनप्रतिनिधियों से अधिक से अधिक संख्या में धरना स्थल पर पहुंचकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील की गई है। संघ का आरोप है कि एनएमएल एवं एनटीपीसी द्वारा लंबे समय से पंचायतवासियों को मूलभूत सुविधाओं के नाम पर केवल आश्वासन दिया गया, जबकि अपेक्षित विकास कार्य नहीं किए गए। इसी को लेकर आठ सूत्री मांगों के समर्थन में पंचायतवासी अनिश्चितकालीन धरना देंगे। संघ के अध्यक्ष प्रीतम साहू ने सभी वार्डों के प्रतिनिधियों से अपने-अपने क्षेत्र से अधिकतम लोगों की भागीदारी सुनिश्चित कराने का आग्रह किया है। संघ का कहना है कि धरना की सफलता के बाद सार्वजनिक बैठक कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। साथ ही पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, विद्यालय और प्रदूषण प्रभावित परिवारों को मिलने वाले लाभ सहित विभिन्न मुद्दों पर व्यापक निर्णय लिया जाएगा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
