• Wed. May 6th, 2026

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में छात्रों का शानदार प्रदर्शन, साइंस में नितेश तो कॉमर्स में स्वीटी रही अव्वल

admin's avatar

Byadmin

May 6, 2026
crescent ad

 

बेरमो/कथारा –

इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित होते ही क्षेत्र के विभिन्न संकायों के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता का परचम लहराया। साइंस ,कोर्मस, आर्ट्स तीनों संकायों में विद्यार्थियों ने बेहतर अंक प्राप्त कर अपने विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया।

 

विज्ञान संकाय में -नितेश कुमार शर्मा (रोल 10038) ने 440 अंक प्राप्त कर *प्रथम* *स्थान* हासिल किया। *दूसरे* *स्थान* पर *शाहबाज आलम (433 अंक) और तीसरे स्थान पर नेहा कुमारी (424 अंक)* रहीं।

इसके *अलावा अंशु कुमारी (406 अंक) और गीता कुमारी (403 अंक) ने भी प्रथम* श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कुल 56 छात्रों ने प्रथम श्रेणी, 6 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी प्राप्त की, जबकि एक छात्र अनुपस्थित रहा।

 

कोर्मस‌ संकाय में *-स्वीटी कुमारी (रोल 20035)* ने 427 अंक के साथ टॉप किया। *दानिश रजा (395 अंक) और आंचल कुमारी (391 अंक) क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। इस संकाय में कुल 58 छात्र उत्तीर्ण हुए, जबकि एक छात्र अनुत्तीर्ण और एक पूर्णतः अनुपस्थित रहा।

 

आर्ट्स संकाय में – *सोहाना परवीन (रोल 30180) ने 393* अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। *रुबीना खातून (392 अंक), नंदनी कुमारी (389 अंक)* और *शाहिन फातमा (389 अंक)* ने भी शानदार प्रदर्शन किया। *सीमा कुमारी (380 अंक) और मनीष भारती (376 अंक)* ने भी प्रथम श्रेणी में सफलता पाई।

इस संकाय में 164 छात्रों ने प्रथम श्रेणी और 218 छात्रों ने द्वितीय श्रेणी हासिल की।

 

परीक्षा परिणाम के बाद विद्यालय परिसर और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। अभिभावकों और शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *