• Fri. Jul 24th, 2026

अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, हुसैनाबाद में 74 वाहनों की जांच, 3 जब्त

admin's avatar

Byadmin

Jul 24, 2026
crescent ad

 

हुसैनाबाद पलामू से अविनाश कुमार की रिपोर्ट

हुसैनाबाद (पलामू)। हुसैनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत दंगवार पिकेट के समीप दंगवार–जपला मुख्य सड़क पर अंचल अधिकारी (सीओ) पंकज कुमार एवं दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में संयुक्त वाहन जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान कुल 74 वाहनों की जांच की गई, जिसमें अनियमितता पाए जाने पर बालू व ईंट लदे दो ट्रैक्टर तथा क्रिनकल लदा एक 18 चक्का हाइवा जब्त कर हुसैनाबाद थाना के सुपुर्द कर दिया गया।

अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जांच के दौरान एक स्वराज ट्रैक्टर पर बालू लदा मिला, जिसकी ट्रॉली पर पंजीकरण संख्या स्पष्ट रूप से अंकित नहीं थी। वहीं दूसरे ट्रैक्टर पर ईंट लदी थी, लेकिन उस पर रजिस्ट्रेशन नंबर ही अंकित नहीं था। इसके अलावा एक 18 चक्का हाइवा में क्रिनकल लोड था, जिसके पास 18 जुलाई का चालान उपलब्ध था, जबकि वाहन 23 जुलाई को हुसैनाबाद में पकड़ा गया। चालान की वैधता की जांच के लिए संबंधित विभाग को पत्र भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए तीनों वाहनों को हुसैनाबाद थाना भेज दिया गया है। दोनों ट्रैक्टरों के मामले में आगे की कार्रवाई के लिए जिला परिवहन पदाधिकारी (डीटीओ) को प्रतिवेदन भेजा गया है, जबकि क्रिनकल लदे हाइवा के संबंध में जांच एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए खनन विभाग को पत्र भेजा गया है।

सीओ ने कहा कि अवैध खनिज परिवहन, बिना वैध दस्तावेजों के संचालन तथा वाहन नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी नियमित रूप से जांच अभियान जारी रहेगा। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *