• Thu. Apr 23rd, 2026

अतिक्रमण को लेकर सिंदरी चेंबर ने बैठक में एफसीआई प्रबंधन का पुरजोर विरोध किया कहा सिंदरी को किसी कीमत पर उजड़ने नहीं देंगे

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 10, 2023
crescent ad

 

रिपोर्ट, अरुण कुमार सैनी

सिंदरी (धनबाद)आज सिंदरी चेंबर ऑफ कॉमर्स का एक बैठक सहरपुरा शिव मंदिर प्रांगण में सिंदरी चेंबर के सचिव श्री दीपक कुमार दीपू की अध्यक्षता में संपन्न हुआ जिसमें भारी संख्या की तादात में दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने शिरकत किया और एफसीआई के द्वारा दिए गए पीपी एक्ट के अंदर नोटिस के ऊपर पुरजोर विरोध कर विचार विमर्श किया गया और भविष्य में क्या क्या रणनीति अपनाना है इस विषय पर सभी सदस्यों की राय मशविरा जानी गई।
काफी सदस्यों ने अपने विचार को सबके समक्ष रखा मूलतः आज यह निर्णय लिया गया की 12 जुलाई को सिंदरी चेंबर का एक प्रतिनिधिमंडल एफसीआई प्रबंधन से मिलकर वार्ता करेगा और इस समस्या का निदान का पूरी कोशिश करेगा, प्रतिनिधि मंडल सिंदरी चेंबर की एक बैठक बुलाकर एफसीआई से हुई सफल वार्ता का विवरण सभी सदस्यों को बताया जाएगा। अगर एफसीआई प्रबंधन ने प्रगति की दिशा में इसका सही समाधान नहीं निकला तो आगे की लड़ाई की रूप रेखा तय किया जाएगा।
आज की इस बैठक में मुख्य रूप से सर्वश्री सचिव दीपक कुमार दीपू कोषाध्यक्ष दिलीप रिटोलिया, भोला सिंह, बास्की नाथ सिंह ,भरत शर्मा मणि ,भूषण सिंह ,राजीव रंजन उर्फ मुन्ना, पवन शर्मा, इंद्रमोहन सिंह, कृष्णा अग्रवाल सुमित कुमार, सागर मंडल, बुधन राम, संजय शाह ,अनूप कुमार , महेंद्र गुप्ता, विजय झा, उमेश, मंटू मंडल, दामोदर मोदी, डीडी प्रसाद और सैकड़ों की संख्या में व्यापारी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *