• Sat. May 23rd, 2026

हजारीबाग विधायक प्रदीप प्रसाद ने अवधपुरी कॉलोनी में पीसीसी सड़क व नाली का उद्घाटन किया।

admin's avatar

Byadmin

May 23, 2026
crescent ad

 

 

हजारीबाग नगर निगम के वार्ड संख्या 3 स्थित अवधपुरी कॉलोनी में आज विधायक श्री प्रदीप प्रसाद ने विधायक निधि से निर्मित पीसीसी सड़क एवं नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन किया।

 

लंबे समय से कॉलोनीवासियों को सड़क व जलनिकासी की समस्या का सामना करना पड़ रहा था। निर्माण कार्य पूर्ण होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुगमता के साथ ही जलजमाव की समस्या से भी मुक्ति मिलेगा ।

 

विधायक प्रदीप प्रसाद ने कहा कि “तपती दुपहरी हो या आधी रात, मैं हर परिस्थिति में हजारीबाग की जनता के साथ मजबूती से खड़ा हूँ। आज अवधपुरी कॉलोनी की यह सड़क और नाली बनकर तैयार हुई है तो मुझे अत्यंत खुशी है। यह काम आपकी लगातार मांग और सहयोग का नतीजा है। विकास का मतलब केवल बड़े-बड़े दावे नहीं, बल्कि आपकी रोज़मर्रा की समस्याओं का समाधान है। मैंने कहा था कि विधायक निधि का उपयोग जनता की प्राथमिकताओं पर ही होगा — आज इसका प्रमाण आप सबके सामने है।”

उन्होंने आगे कहा, “हम सड़कों, नालियों और अन्य बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ स्वच्छता और जलनिकासी पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। यदि क्षेत्र में कोई समस्या है तो मुझे सीधे बताइए उसका त्वरित समाधान कराएंगे।

 

विधायक ने कहा कि जनता के साथ मेरा नाता विश्वास और जिम्मेदारी पर टिका है, और मैं इसी के अनुरूप निरंतर काम करता रहूँगा।”

कार्यक्रम के अंत में स्थानीय लोगों ने विधायक का अभिनंदन किया और जनहित के कार्य में सहयोग देने के लिए पार्षद एवं सभी स्थानीय प्रतिनिधियों का धन्यवाद ज्ञापित किया। उद्घाटन के बाद विधायक ने क्षेत्र की स्थिति का जायजा भी लिया और आगामी सुधार कार्यों के बारे में स्थानीय प्रतिनिधियों से चर्चा की।

 

उद्घाटन समारोह में वार्ड पार्षद श्री विजय प्रसाद, पूर्व पार्षद बॉबी कुशवाहा, पूर्व पार्षद श्री वासुदेव गोप, मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश कुशवाहा, कंसार मुखिया रामकुमार मेहता, कंचनपुर मुखिया प्रतिनिधि श्री अशोक राणा, महेश कुशवाहा, रंजन गोप, सुनील राणा, अनिल कुशवाहा, पूर्व महासमिति अध्यक्ष श्री राजेश गोप, कुमार सौरभ, राजू राणा, भजन साव, चंदन सिंह एवं अनेक गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय निवासी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मोहल्ला वासियों ने विधायक का जोरदार स्वागत किया और धन्यवाद प्रकट किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *