• Tue. Aug 4th, 2026

स्मार्ट मीटर की गड़बड़ी पर फूटा दुकानदारों का गुस्सा, बोकारो थर्मल सबस्टेशन का घेराव

admin's avatar

Byadmin

Aug 4, 2026
crescent ad

 

बेरमो/बोकारो थर्मल-

 

समय पर बिजली रिचार्ज करने के बावजूद स्मार्ट मीटर में हजारों रुपये का बकाया (माइनस बैलेंस) दिखने से नाराज बोकारो थर्मल सेंट्रल मार्केट के दुकानदारों ने गुरुवार को स्थानीय बिजली सबस्टेशन का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया।

 

दुकानदारों ने स्मार्ट मीटर प्रणाली में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए समस्या का शीघ्र समाधान नहीं होने पर मीटर हटाने की चेतावनी दी।

 

प्रदर्शन कर रहे दुकानदारों का कहना था कि नियमित रूप से रिचार्ज करने के बावजूद किसी के मीटर में 12 हजार रुपये तो किसी के मीटर में 10 हजार रुपये तक का बकाया दिखाया जा रहा है।

 

कई बार शिकायत करने के बाद भी उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया। उनका आरोप था कि सबस्टेशन में मौजूद जीओ ऊर्जा के कर्मचारी दिनेश ठाकुर से जानकारी लेने पर भी संतोषजनक जवाब नहीं मिलता।

 

दुकानदारों ने स्मार्ट मीटर हटाकर पहले की तरह पुराने मीटर लगाने की मांग की। उनका कहना था कि स्मार्ट मीटर लगने के बाद से लगातार तकनीकी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

 

रिचार्ज के बावजूद बिल माइनस में आ रहा बिल तभी,सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे विद्युत विभाग के एसी संदीप भगत ने प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें शांत कराया। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर समस्या के समाधान का आश्वासन देते हुए कहा कि सभी प्रभावित दुकानदारों से मीटर आईडी और दुकान संख्या सहित आवश्यक जानकारी ली जा रही है।एसी संदीप भगत ने एक सप्ताह में समाधान का आश्वासन दिया।

 

जानकारी प्राप्त होते ही मुख्यालय को ई-मेल के माध्यम से पूरी रिपोर्ट भेजी जाएगी, ताकि तकनीकी गड़बड़ी को दूर किया जा सके।

उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं का बिजली कनेक्शन बकाया दिखने के कारण काट दिया गया है, उनसे संबंधित मामले की समीक्षा कर बिजली आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।

 

आश्वासन के बाद दुकानदार शांत हुए, हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्धारित समय सीमा में समस्या का समाधान नहीं होने पर वे फिर से आंदोलन करने को बाध्य होंगे।

 

मौके पर अनिल सिंह, विजय रावत, विकास कुमार, मनजीत सिंह, पप्पू कुमार, अजय यादव, शैलेश सिंह, गुलाब प्रजापति, तुलसी कुमार, विजय सिंह, रिंटू कुमार,मनीष कुमार,रिंकू कुमार, पिंकू ठाकुर, सहित सभी दुकानदार मौजूद रहे l


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *