
नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट
नवीनगर (औरंगाबाद): नवीनगर प्रखंड के नरारी कला खुर्द थाना क्षेत्र अंतर्गत कंचनपुर सोन नहर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहर में नहाने के दौरान एक 15 वर्षीय किशोर गहरे पानी में डूब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों में चीख-पुकार मच गई। डूबे किशोर की पहचान बारुण थाना क्षेत्र के पोस्ट काशीपुर अंतर्गत ग्राम कंचनपुर टोला मुगयाठी विगहा निवासी प्रिंस कुमार (15 वर्ष), पिता लालजीत महतो के रूप में की गई है। बताया जाता है कि प्रिंस अपने साथियों के साथ सोन नहर में नहाने गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देखते ही देखते पानी में डूब गया। साथियों द्वारा शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही नरारी कला खुर्द थाना पुलिस मौके पर पहुंची और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। इसके बाद एसडीआरएफ (राज्य आपदा मोचन बल) की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ के जवान स्थानीय गोताखोरों और पुलिस के सहयोग से नहर में लगातार किशोर की तलाश कर रहे हैं। घटना के बाद मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। नरारी कला खुर्द थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि कंचनपुर सोन नहर में नहाने के दौरान एक किशोर के डूबने की सूचना मिली है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम के साथ खोजबीन अभियान शुरू कराया गया। समाचार लिखे जाने तक किशोर का शव बरामद नहीं हो सका था। तलाश अभियान लगातार जारी है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
