• Tue. Jul 28th, 2026

मुनीडीह में पत्नी और नाबालिग बेटे पर पति की हत्या का आरोप, दोनों हिरासत में

admin's avatar

Byadmin

Jul 28, 2026
crescent ad

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

मुनीडीह। मुनीडीह ओपी क्षेत्र अंतर्गत गोपिनाथडीह बस्ती में 32 वर्षीय बिशु बाउरी की रहस्यमय स्थिति में मौत परिजनों ने पत्नी पूनम देवी व नाबालिग बेटे पर लगाया हत्या का आरोप। वहीं इस घटना को लेकर मृतक के छोटे भाई क्रांति बाउरी ने मुनीडीह ओपी में लिखित आवेदन देकर मृतक के पत्नी पूनम देवी एवं नाबालिग पुत्र के विरुद्ध लोहे की रॉड, ईंट, बेलन तथा चारपाई के पाये से बेरहमी से मारपीट कर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं घटना की सूचना पाकर मुनीडीह ओपी प्रभारी मनीता कुमारी सदलबल घटना स्थल पर पहुंच त्वरित करवाई करते हुए मृतक का शव को अपने कब्जे में कर अंत्य परीक्षण के लिए धनबाद भेज दिया एवं दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर जांच तथा पूछताछ कर रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *