• Fri. Apr 17th, 2026

सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ आयोजन

Admin Office's avatar

ByAdmin Office

Jul 18, 2023
crescent ad

 

गावां खेल मैदान में मंगलवार को सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। मैच का उद्घाटन गावां बीईईओ तितुलाल मंडल एवं बीपीओ गंगाधर पांडेय ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। मैच में कुल चार टीमों ने भाग लिया।

 

पहला मैच प्लस टू हाई स्कूल गावां एवं उउवि पसनोर के बीच खेला गया जिसमें प्लस टू हाई स्कूल गावां ने 3-0 से जीत हासिल की। दूसरा मैच प्लस टू प्रोजेक्ट उवि पिहरा एवं उउवि जमडार के बीच खेला गया। जिसमें जमडार की टीम ने 3-0 से जीत हासिल की। फाइनल मुकाबला प्लस टू हाई स्कूल गावां व उउवि जमडार के बीच खेला गया। जिसमें उउवि जमडार को 2-0 से विजय घोषित किया गया। बीपीओ गंगाधर पांडेय ने कहा कि जमडार के टीम फाइनल में जीत गई है।

 

जो जिला स्तरीय मैच में भाग लेंगी। मैच में रेफरी की भूमिका अभिषेक आनन्द ने किया। जबकि मौके पर सभी विद्यालयों के प्रधनाचार्य, ग्रामीण व खेल प्रेमी उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *