• Sun. Sep 6th, 2026

बड़कागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई: प्रिंस खान गैंग का सक्रिय अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

admin's avatar

Byadmin

Sep 6, 2026
crescent ad

 

पंकज ठाकुर

 

बड़कागांव। बड़कागांव थाना पुलिस ने कुख्यात प्रिंस खान गैंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय अपराधी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस और प्रिंस खान KSS के नाम का धमकी भरा पर्चा बरामद किया गया है।

पुलिस अधीक्षक हजारीबाग को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रिंस खान गैंग के कुछ अपराधी कोयलांग बाकपंजा जंगल में किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। सूचना मिलते ही एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ बड़कागांव के नेतृत्व में थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह के साथ एक विशेष टीम का गठन किया गया।

टीम ने जंगल में छापेमारी की तो रोड किनारे टूटे मिट्टी के घर के पीछे छिपे तीन युवक पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने खदेड़ कर एक युवक को दबोच लिया, जबकि दो अपराधी जंगल का फायदा उठाकर भाग निकले।

पकड़े गए अपराधी की पहचान *संदीप मेहता उर्फ संदीप कुशवाहा (25), पिता स्व. निरंजन महतो, निवासी तलसवार* के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि फरार दोनों युवकों को प्रिंस खान ने हथियार देकर बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए भेजा था।

*हाईवा पर फायरिंग की घटना भी कबूली*

पुलिस की कड़ाई से पूछताछ में आरोपी ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि 25 जुलाई 2026 को 13 माइल ट्रांसपोर्टिंग रोड, बुढ़ना घाटी में हाईवा गाड़ी पर हुई गोलीबारी की घटना में भी वह शामिल था। यह वारदात प्रिंस खान के निर्देश और पिपराडीह के अंकित पांडेय के कहने पर कुणाल पांडेय के साथ मिलकर की थी।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और फरार अपराधियों की तलाश में जंगल में सर्च अभियान चला रही है।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *