
चाईबासा : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद, हृदयविदारक एवं स्तब्ध करने वाला है। उनके निधन से झारखंड की राजनीति एवं सामाजिक जीवन को गहरा आघात पहुंचा है। उनके असामयिक निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है।
कांग्रेस जिला प्रवक्ता त्रिशानु राय ने मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर गहरा शोक एवं संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से झारखंड ने एक समर्पित जनप्रतिनिधि, कर्मठ नेता एवं जनसेवा के प्रति प्रतिबद्ध व्यक्तित्व को खो दिया है। उनका असामयिक निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है। जनहित के प्रति उनकी सक्रियता और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा। त्रिशानु राय ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में कांग्रेस पूरी तरह शोकाकुल परिजनों के साथ खड़ा है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि परमात्मा उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों, समर्थकों एवं शुभचिंतकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

*07 सितंबर 2026 को रांची में प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय महा-धरना स्थगित*

मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू के असामयिक निधन के मद्देनजर 07 सितंबर 2026 को रांची में प्रस्तावित प्रदेशस्तरीय महा-धरना कार्यक्रम को अगली सूचना तक स्थगित कर दिया गया है। कार्यक्रम की नई तिथि एवं समय की सूचना बाद में पृथक रूप से जारी की जाएगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
