
सरायकेला/सीनी बाजार-
सीनी बाजार में इस वर्ष ऐतिहासिक काली पूजा अत्यंत हर्षोल्लास और शांतिपूर्ण माहौल में मनाई जा रही है। श्री श्री सार्वजनिक काली पूजा समिति द्वारा संचालित इस पूजा का इतिहास 119 वर्ष पुराना है। इस पावन स्थल पर वर्ष 1907 से ही मां काली की स्थापना और पौराणिक विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना की जा रही हैं।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि वर्ष 2016 से मंदिर के पुनः भव्य निर्माण का कार्य शुरू किया गया था। इस मंदिर को दक्षिण भारत के कुशल कारीगरों द्वारा बेहद खूबसूरत दक्षिण शैली में निर्मित किया गया है, जो इस पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। मां की प्रतिमा और पूजा के प्रति स्थानीय लोगों में इतनी गहरी आस्था है कि वर्ष 2069 तक मां की मूर्ति देने (चढ़ाने) की होड़ श्रद्धालुओं द्वारा निरंतर जारी है।

समिति के सचिव मनोज कुमार शर्मा उर्फ मंटू ने जानकारी देते हुए बताया कि इस ऐतिहासिक पूजा में केवल स्थानीय लोग ही नहीं, बल्कि कई राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु मां के चरणों में शीश झुकाने और मन्नतें मांगने आते हैं। मान्यता है कि यहाँ मांगी गई हर मन्नत पूरी होती है। मन्नतें पूरी होने पर श्रद्धालुओं द्वारा हजारों बकरे, भेड़ और भैंस की बलि चढ़ाने की भी यहाँ पुरानी परंपरा रही है।
इस वर्ष 2026 में इस ऐतिहासिक पूजा के सफल आयोजन को पूरे 119 वर्ष हो रहे हैं। पूजा समिति ने इस विशेष अवसर पर क्षेत्र की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की है। समिति द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि इस बार की पूजा को बेहद अनुशासित और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया जाएगा, ताकि यहाँ आने वाले किसी भी श्रद्धालु को असुविधा न हो।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
