• Fri. Aug 14th, 2026

सीआईएसएफ ने लहरियाटांड़ में चलाया घर-घर तिरंगा जागरूकता अभियान

admin's avatar

Byadmin

Aug 14, 2026
crescent ad

 

 

बेरमो /बोकारो थर्मल –

 

हर घर तिरंगा अभियान के तहत सीआईएसएफ इकाई बीटीपीएस, बोकारो थर्मल के जवानों ने शुक्रवार को तिरंगा बाइक रैली के माध्यम से नजदीकी ग्राम लहरियाटांड़ में घर-घर जाकर जन-जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान जवानों ने ग्रामीणों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व और उसके सम्मान के प्रति जागरूक करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर अपने-अपने घरों में सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया।

 

अभियान के दौरान सीआईएसएफ जवानों ने ग्रामीणों से संवाद कर हर घर तिरंगा अभियान के उद्देश्य, राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के महत्व की जानकारी दी। जवानों ने ग्रामीणों के बीच तिरंगा झंडे भी वितरित किए, ताकि प्रत्येक परिवार अभियान में अपनी सहभागिता सुनिश्चित कर सके। तिरंगा प्राप्त करते समय ग्रामीणों में खासा उत्साह और देशभक्ति की भावना देखने को मिली।

 

इस अवसर पर सीआईएसएफ इकाई बीटीपीएस के सहायक कमांडेंट अरुण कुमार गिरी ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से आमजन में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान की भावना को बढ़ावा देना गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीआईएसएफ अपने सुरक्षा दायित्वों के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारियों के निर्वहन के लिए भी प्रतिबद्ध है। ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी अभियान की सफलता को दर्शाती है।

 

उन्होंने सभी ग्रामीणों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों में तिरंगा सम्मानपूर्वक फहराने तथा अन्य लोगों को भी अभियान से जोड़ने की अपील की।

 

कार्यक्रम में निरीक्षक अम्बरीश कुमार शर्मा, प्रशांत कुमार प्रसून, उपनिरीक्षक सी.डी. पाणिग्राही तथा सहायक उपनिरीक्षक/अग्नि ए.के. सरकार, प्रधान जय प्रकाश कुमार सहित करीब 30 सीआईएसएफ बल सदस्य मौजूद रहे। अभियान में सैकड़ों ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *