
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
लोयाबाद-लोयाबाद थाना क्षेत्र के बीजीएस हाई स्कूल के समीप शुक्रवार की अहले सुबह सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम ने कार्रवाई करते हुए ठेले पर लादे गए दो हैवी स्विच (भारी विद्युत मशीनरी) जब्त कर लिए। कार्रवाई के दौरान आरोपी ठेला छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं जब्त सामग्री को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए लोयाबाद थाना को सौंप दिया गया जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 4:30 बजे एक अज्ञात व्यक्ति ठेले पर दो हैवी स्विच लादकर लोयाबाद स्टेशन की ओर जा रहा था। बीजीएस हाई स्कूल के समीप गश्त कर रही सीआईएसएफ की क्यूआरटी टीम की नजर उस पर पड़ते ही वह ठेला छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया सीआईएसएफ टीम ने ठेले सहित दोनों हैवी स्विच को अपने कब्जे में लेकर लोयाबाद, कनकनी, सेन्द्रा, बांसजोड़ा और बासुदेवपुर कोलियरी प्रबंधन को सूचना दी, ताकि जब्त सामग्री की पहचान हो सके। हालांकि किसी भी कोलियरी प्रबंधन की ओर से कोई दावा या जवाब नहीं मिला इसके बाद सीआईएसएफ के एसआई हरिकेश मीणा ने लोयाबाद थाना में लिखित आवेदन देकर जब्त सामग्री पुलिस को सौंपते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया।एसआई हरिकेश मीणा ने बताया कि क्षेत्र में कोयला चोरी और अवैध खनन पर रोक लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘जीरो कोल लीकेज अभियान’ के तहत यह कार्रवाई की गई है। लोयाबाद थाना प्रभारी के निर्देश पर एसआई मिनाज खान ने ठेले सहित दोनों हैवी स्विच को थाना परिसर की बाउंड्री के अंदर सुरक्षित रखवा दिया। वहीं लोयाबाद पुलिस इस मामले की जांच कर पड़ताल कर रही है।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
