• Sun. Jun 21st, 2026

सिनी रेलवे इंस्टीट्यूट में धूमधाम से मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस, 112 लोगों ने किया योगाभ्यास

admin's avatar

Byadmin

Jun 21, 2026
crescent ad

 

*सिनी: आज दिनांक 21 जून 2026 को सहायक कार्मिक अधिकारी, द.पू. रेलवे SINI की अध्यक्षता में रेलवे इंस्टीट्यूट सिनी में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि *आनंद मार्ग यूनिवर्सल रिलीफ टीम* के प्रमुख श्री सुदर्शन राव रहे।

श्री सुदर्शन राव ने उपस्थित सभी प्रतिभागियों को योग करने के सही तरीके, आसन-प्राणायाम और दैनिक जीवन में योग के शारीरिक व मानसिक लाभों से रूबरू कराया। उन्होंने तनावमुक्त जीवन के लिए नियमित योग को जरूरी बताया।

कार्यक्रम में कुल 112 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इनमें इंजीनियरिंग विभाग, ओपन लाइन, इलेक्ट्रिकल विभाग के रेलकर्मी, स्काउट एंड गाइड के बच्चे तथा रेलवे स्कूल के विद्यार्थी शामिल रहे। सभी ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया।

इस अवसर पर वेलफेयर इंस्पेक्टर Md फुरकान वरिष्ठ अनुभाग अभियंता चितरंजन पटनायक चंद्रशेखर झा, विश्वरूप पति सूर्यप्रकाश नारायण, चीफ ऑफिस सुप्रिटेंडेंट मनोज कुमार चौधरी, प्रमोद मिश्रा, सोमनाथ राय टी के सिंह मैंस यूनियन के सचिव *विश्वजीत बारीक*, SC/ST एसोसिएशन के अध्यक्ष *ब्यास रजक*, सेरशा सचिव *देवाशीष दासरेलवे स्कूल के प्राचार्य *मुकेश सर* उपस्थित रहे।

 

इनके साथ *अमृत ग्वाला*, *कलम पांडा*, प्रभात ठाकुर*, *अंकित* एवं अप्रेंटिस प्रशिक्षु भी कार्यक्रम में शामिल हुए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *