• Wed. Jun 17th, 2026

सार्वजनिक रास्ते पर पक्का निर्माण शुरू, ग्रामीणों ने प्रशासन से लगाई रोक की गुहार

admin's avatar

Byadmin

Jun 17, 2026
crescent ad

 

नबीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

औरंगाबाद जिला के नवीनगर प्रखंड क्षेत्र के रामपुर पंचायत अंतर्गत बढ़की पाढ़ी गांव में मुख्य ग्रामीण मार्ग पर पक्का निर्माण कर अतिक्रमण किए जाने के आरोप को लेकर गांव में विवाद गहराता जा रहा है।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने नवीनगर थाना एवं अंचलाधिकारी को आवेदन देकर तत्काल निर्माण कार्य रोकने तथा रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि गांव का मुख्य सार्वजनिक मार्ग नवल किशोर पांडेय के घर से होकर शिव मंदिर होते हुए गांव के पूर्वी छोर स्थित संजय पांडेय के घर तक जाता है। ग्रामीणों का कहना है कि यह आम गैर-मजरुआ रास्ता है, जिससे गांव के लगभग 40 परिवारों के लोग वर्षों से आवागमन करते आ रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार बीते शुक्रवार को नवल किशोर पांडेय द्वारा उक्त रास्ते पर पक्का मकान निर्माण के लिए लेआउट कराया जा रहा था। इसे देखकर ग्रामीणों ने आपत्ति जताई।

इस पर शनिवार को भूमि की मापी कर पुनः लेआउट कराने की बात कही गई थी, लेकिन ग्रामीणों का आरोप है कि शनिवार को मापी नहीं कराई गई और रविवार को रास्ते में पिलर ढलाई कर पक्का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जब उन्होंने रास्ता छोड़कर निर्माण कराने की बात कही तो संबंधित पक्ष ने निर्माण कार्य रोकने से इनकार कर दिया और कहा कि जहां तक लेआउट हुआ है, वहीं तक मकान बनाया जाएगा।

ग्रामीणों ने बताया कि इसी मार्ग पर आगे भगवान शिव का मंदिर स्थित है, जहां प्रतिदिन गांव के लोग पूजा-अर्चना के लिए जाते हैं। साथ ही इसी रास्ते से लगभग 40 परिवारों के लोगों के अलावा पशु, ऑटो-रिक्शा एवं बाइक आदि का आवागमन होता है। ऐसे में रास्ते पर निर्माण होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मामले को लेकर गांव में असंतोष और विरोध का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि समय रहते हस्तक्षेप कर निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए तथा सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि किसी प्रकार का विवाद उत्पन्न न हो। आवेदन देने वालों में सुशील पांडेय, अंकुश कुमार, उदय पांडेय, सुरेंद्र पांडेय, सुनैना देवी, राकेश पांडेय, बालमुकुंद पांडेय, परशुराम पांडेय, देववंश पांडेय, रामाधार पांडेय, ममता देवी, अभय कुमार, ज्योति पांडेय, गुड़िया देवी, रंजन पांडेय समेत सैकड़ों ग्रामीण शामिल हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *