• Tue. Oct 27th, 2026

साप्ताहिक जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों के निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश…

admin's avatar

Byadmin

Oct 27, 2026
crescent ad

 

सरायकेला-खरसावाँ, 27 अक्टूबर, 2026: समाहरणालय स्थित उपायुक्त कार्यालय कक्ष में उपायुक्त-सह-जिला दण्डाधिकारी श्री नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याओं एवं आवश्यकताओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। उपायुक्त ने प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागीय पदाधिकारियों को नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने तथा मामलों का समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

जनता दरबार में जिले में दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए कृत्रिम अंग केंद्र की स्थापना एवं संचालन हेतु सरकारी परिसर और वित्तीय सहयोग उपलब्ध कराने, भूमि की मापी एवं सीमांकन, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्त भुगतान, पेयजल व्यवस्था, चिकित्सा सहायता तथा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत करने की प्रक्रिया को सुगम बनाने से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए गए। उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को प्रत्येक मामले की जांच कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

 

इसके साथ ही, राजकीय पशु प्रक्षेत्र, सरायकेला (तितिरबिला) में पशुओं के रखरखाव एवं आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था तथा खनन एवं पत्थर क्रशर संचालन से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। आदित्यपुर स्थित आस्था आर्केड डुप्लेक्स परिसर में पार्किंग व्यवस्था के अनुपालन एवं आपसी समन्वय मे व्यवधान सम्बन्धित आवेदन प्राप्त हुए। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई करने तथा आवश्यकतानुसार विभागीय समन्वय स्थापित कर मामलों का निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

उपायुक्त ने संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जनता दरबार में प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार समयबद्ध कार्रवाई करते हुए आवेदकों को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *